बड़े मंगल के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन, अधिवक्ताओं द्वारा किया गया हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बड़े मंगल के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन, अधिवक्ताओं द्वारा किया गया हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पवित्र बड़े मंगल के शुभ अवसर पर स्वास्थ्य भवन चौराहा, पुराना हाईकोर्ट, कैसरबाग लखनऊ में विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। भंडारे का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन एवं भगवान श्री हनुमान जी के जयघोष के साथ किया गया।इस अवसर पर डॉ. रोहित जायसवाल एडवोकेट (हाईकोर्ट) एवं भाजपा नेता एवं नगर कार्यसमिति सदस्य रवि प्रकाश जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक बृजमोहन सिंह 'राजा' एडवोकेट रहे। आयोजन में कुशलेश कुमार सिंह एडवोकेट, हिमांशु सिंह एडवोकेट, मोहित गुप्ता एडवोकेट, अविरल सिंह एडवोकेट, अभिषेक मोहन सिंह, कृष्ण गुप्ता एडवोकेट, बृजेश कुमार एडवोकेट, जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, आदर्श प्रताप सिंह एडवोकेट, अनुपम एडवोकेट एवं शौर्य परमार एडवोकेट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पूरी-सब्जी, शरबत, बूंदी, केला एवं अन्य फल प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजकों के इस सेवा भाव की सराहना की।


