लखनऊ कमिश्नरेट थाना महिगवां पुलिस द्वारा भटके हुए मंदबुद्धि युवक को सकुशल संरक्षण में लेकर सम्पर्क कर परिजनों को किया सुपुर्द ।
लखनऊ कमिश्नरेट थाना महिगवां पुलिस द्वारा भटके हुए मंदबुद्धि युवक को सकुशल संरक्षण में लेकर सम्पर्क कर परिजनों को किया सुपुर्द ।
दिनांक 08/09.06.2026 को थाना महिगवां पुलिस टीम रात्रि गश्त एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्र में मामूर थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में भटकता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा युवक को रोककर पूछताछ की गई, जिस पर उसने अपना नाम आशीष शर्मा पुत्र वीरपाल शर्मा, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी वेली सिटी, इज्जतनगर, जनपद बरेली बताया। पूछताछ एवं उसके व्यवहार से युवक मंदबुद्धि प्रतीत हुआ तथा अपने परिजनों के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ था।युवक ने बताया कि वह दिनांक 07.06.2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने हेतु लखनऊ आया था तथा रास्ता भटक जाने के कारण अपने घर वापस नहीं पहुंच सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना महिगवां पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवक को आवश्यक जलपान कराकर उसकी सुरक्षा के दृष्टिगत थाना महिगवां लाया गया।थाना पर युवक से शांतिपूर्वक एवं विस्तृत पूछताछ की गई, जिसके दौरान उसने अपने मामा कृष्ण पाल शर्मा तथा दूरभाष नम्बर की जानकारी दी। उक्त नम्बर पर संपर्क स्थापित करने पर युवक के पिता वीरपाल शर्मा निवासी वेली सिटी, इज्जतनगर, जनपद बरेली से संदिग्ध युवक आशीष शर्मा के बारे में पूछने पर बताया कि आशीष मेरा बेटा है जो उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का पेपर देने के लिए लखनऊ गया था जो वापस घर नही लौटा है जिसको लेकर हम लोग काफी चिंतित हैं और खोज बीन कर रहे हैं।युवक के पिता को आशीष शर्मा उपरोक्त के बारे में अवगत कराया गया कि उनका पुत्र आशीष शर्मा थाना महिगवां पर सकुशल एवं सुरक्षित है तथा उसे अपनी सुपुर्दगी में लेने हेतु तत्काल थाना पर उपस्थित हो सकते हैं। वर्तमान में युवक को थाना महिगवां पर सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है तथा उसे भोजन, जलपान एवं आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। परिजनों के थाना पर उपस्थित होने पर आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर युवक को सकुशल एवं सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द किया गया।थाना महिगवां पुलिस द्वारा की गई उक्त कार्यवाही जनसेवा, मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
