गांधी परिवार की संस्था के प्रबन्धक के खिलाफ छेडखानी सहित 11 धाराओ मे मुकदमा दर्ज अमेठी का मामला दलित महिला की तहरीर पर अमेठी के मुशीगंज थाने मे दर्ज हुआ मुकदमा

 गांधी परिवार की संस्था के प्रबन्धक के खिलाफ छेडखानी सहित 11 धाराओ मे मुकदमा दर्ज अमेठी का मामला


दलित महिला की तहरीर पर अमेठी के मुशीगंज थाने मे दर्ज हुआ मुकदमा


अमेठी


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की देखरेख में चलने वाले संजय गांधी अस्पताल के महा प्रबंधक भोला नाथ तिवारी सहित 6 लोगो के खिलाफ मुंशीगंज थाने में छेडखानी और SC/ST अधिनियम सहित 11 धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।


मु.अ.सं. 169 /2019 के मुताबिक संजय गांधी  अस्पताल के महा प्रबन्धक भोला नाथ तिवारी, कर्मचारी अवधेश तिवारी, राजेश बहादुर सिंह, रिजवान, जगदीश यादव तथा राजकरन के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506, 452, 354(क), 427, 380, 3(2){(va), 3(1)(द), 3(1)(ध), के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।


संजय गांधी  अस्पताल मे रही दलित महिला सफाई कर्मी  छुटका पत्नी मुनेश्वर निवासी सरायखेमा मुंशीगंज उम्र करीब 45 वर्ष की तहरीर पर उपरोक्त  के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है 


महिला का ओरोप है कि अस्पताल के प्रबंधक भोला तिवारी ने अपने उपरोक्त सहयोगियो को लेकर उसके साथ छेडखानी की और घर मे घुस कर मारपीट, तोडफोड की है तथा जाति सूचक शब्दो का प्रयोग किया ।  


इस बारे में अस्पताल के प्रबंधक भोला तिवारी ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कुछ लोग साजिश कर रहे हैं छोटका उन्हीं की भाषा बोल रही है वही आरोप लगा रही हैं उनके ऊपर लगाये जा रहे आरोप निराधार है।


संजय गांधी अस्पताल संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट नई दिल्ली द्धारा संचालित है सोनिया गांधी  अध्यक्ष है जब कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मोतीलाल बोरा, सतीश शर्मा ट्रस्टी है


मुंशीगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक नजबूल हुसैन नकवी ने बताया कि महिला के आरोपो के आधार पर मुकदमा दर्ज  कर जांच की जा रही है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर