करोड़ो की ठगी करने वाला निखिल कुशवाहा गिरफ्तार
लखनऊ
हैलो राइड कम्पनी बनाकर मल्टीलेवल मार्केटिंग के जरिये आरोपी ने लोगो से की करोड़ो की ठगी।
थाना विभूतिखण्ड के पिकप भवन के पास से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार।
ओला उबर की तर्ज पर बाइक टैक्सी सेवा का हवाला दे 100 करोड़ से अधिक की आरोपी ने अपने भाई अभय कुशवाहा के साथ मिलकर की थी ठगी।
विभूतिखण्ड के साइबर हाइट्स के 8वे तल पर खोला हुआ था आफिस।
3 माह जेल मे रहने के बाद रिहा होते ही ओजोन इनफिनिटी वर्ल्ड एग्रो कम्पनी बना 1 साल में अधिक ब्याज का लालच दे फिर शुरू की ठगी।
गिरफ्तारी से बचने के लिए अभय कुशवाहा व अन्य आरोपी सऊदी अरब में छुपे बैठे।
कथाकथित कम्पनी का डायरेक्टर निखिल कुशवाहा की गिरफ्तारी के बाद खुलासा।
डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे आरोपियों पर दर्ज।
उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों सहित पंजाब, बिहार में ठगी का फैला रखा है आरोपियों ने जाल।