सहसवान उप कोषागार बंद सुरक्षा मे लगे पुलिस गारद वापस   

सहसवान उप कोषागार बंद सुरक्षा मे लगे पुलिस गारद वापस   


बदायूं/सहसवान


सहसवान तहसील उप कोषागार की सुरक्षा में लगे 14 पुलिस कर्मचारियों (गारद)  को आज सहसवान तहसील उपजिलाधिकारी द्धारा बदायूं जनपद पुलिस लाईन के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया।


ज्ञात रहे सहसवान तहसील के उप कोषागार 10 अक्टूबर 2019 को जिला प्रशासन द्धारा बंद हो जाने के उपरांत उप कोषागार की सुरक्षा में लगे 14 पुलिस कर्मचारियों (गारत) को उपजिलाधिकारी सहसवान लाल बहादुर ने जिलाधिकारी के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ को पत्र प्रेषित करते हुए।


 उप कोषागार की सुरक्षा में तैनात 14 पुलिस कर्मचारियों (गारत)  को वापस बुलाने के लिए पत्र लिखा जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सहसवान लाल बहादुर ने उप कोषागार सहसवान की सुरक्षा में लगे 14 पुलिस कर्मचारी (गारद) बदायूं पुलिस लाइन के लिए कार्यमुक्त कर दिए गए ।