युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने ग्राम उस्मानपुर में लोगों को नागरिक संशोधन बिल के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं लोगों की समस्यायें रखीं

युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने ग्राम उस्मानपुर में लोगों को नागरिक संशोधन बिल के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं लोगों की समस्यायें रखीं


बदायूं/सहसवान


 भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा सहसवान के अध्यक्ष निशान्त सक्सेना को ग्राम उस्मानपुर का प्रवासी बनाया गया है। इसी क्रम में वे अपने युवा मोर्चा के साथियों के साथ उस्मानपुर गाँव में पहुँचे वहाँ ग्रामीणों को नागरिक संशोधन बिल के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी साथ ही कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफ़वाहों से बचने का आग्रह किया।


 उन्होंने ग्रामवासियों को समझाया कि इस क़ानून के माध्यम से किसी भी ग्रामीण को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी न ही पूरे हिंदुस्तान के किसी भी व्यक्ति को इस क़ानून से कोई समस्या होगी। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दीं एवं इन योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनका फ़ीडबैक लिया।


ग्रामवासियों को आने वाली समस्याओं को उन्होंने सुना एवं सूचीबद्ध किया तथा आश्वासन दिया कि युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी जी के साथ सम्बंधित अधिकारियों से मिलकर सभी समस्याओं का समाधान कराएँगे।


उन्होंने बताया कि पूरे गाँव का भ्रमण किया पूरा गाँव केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों से खुश है। पूरे ग्रामीणों ने नागरिकता संशोधन क़ानून का पूर्ण समर्थन किया।


उनके साथ उनकी टीम के साथी रंजीत क्षत्रीय, आलोक शाक्य, आकाश वाल्मीकि, दिनेश प्रजापति, रोहित चौहान, राहुल प्रजापति, सुधीर सागर व अन्य उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर