अमित शर्मा बने करनपुर के भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष
बदायूँ
मुंडिया धुरेकी नगर के व्यवसाई एवं भाजपा युवा नेता अमित शर्मा को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद बदायूं के करनपुर मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगरवासियों एवं भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा युवा नेता का लोगों ने फूल माला एवं नोटों के हार पहनाकर भव्य स्वागत कर जुलूस निकाला।
व्यवसाई एवं पेट्रोल पंप मालिक अमित शर्मा को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की घोषणा किए जाने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर ही बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया।
प्रात: काल से ही भाजपाइयों एवं नगर वासियों ने उनके घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर जाकर बधाई देना शुरू कर दिया। नगर के राजन मिश्रा, वीरेश पाराशरी, विकास गुप्ता, कपिल गुप्ता, सुबोध राणा, प्रियांशु रुस्तगी, गिरिवर, सत्येंद्र रुस्तगी, उमेश यादव व कमल आदि ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया।