जनपद हरदोई की वार्षिक जिला योजना (2020-21) परिव्यय शासन द्वारा निर्धारित किया

जनपद हरदोई की वार्षिक जिला योजना (2020-21) परिव्यय शासन द्वारा निर्धारित किया


हरदोई


 जिला योजना 2020-21 के अन्तर्गत जनपद हरदोई को रूपये- 63842.00 लाख रूपये का परिव्यय शासन द्वारा निर्धारित किया गया है जो विगत योजना वर्ष 2019-20 से रूपये- 5567.00 लाख अधिक है। वर्ष 2019-20 के अन्तर्गत विभागों को अनुमोदित धनराशि के सापेक्ष रूपये- 58275.00 लाख के सापेक्ष रूपये- 39401.06 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है। जिसके सापेक्ष रूपये- 38711.74 लाख की धनराशि विभिन्न विभागों द्वारा व्यय कर ली गयी है, जो अवमुक्त धनराशि का 98.25 प्रतिशत है। 


जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु शासन की मंशा के अनुरूप उपलब्ध कराये गये परिव्यय के सापेक्ष योजना तैयार की गयी है। प्रस्तावित कार्यो का विवरण निम्नवत  है:-


 भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल मिशन आॅन आयल शील्ड एवं आयल पाम योजना हेतु रूपये- 32.00 लाख, राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना हेतु रूपये- 343.85 लाख,  प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु रूपये- 174.40 लाख, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण हेतु रूपये- 8030.04 लाख, मनरेगा योजनान्तर्गत रूपये- 27300.00 लाख, सर्वशिक्षा अभियान के अन्तर्गत रूपये- 4360.00 लाख, माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत रूपये- 987.76 लाख कुल रूपये- 41228.05 लाख की व्यवस्था की गयी है। 


सिंचाई व्यवस्था के अन्तर्गत 9000 बोरिंग निर्माण हेतु रूपये- 916.50 लाख, 200 मध्यम गहरे नलकूप हेतु रूपये- 306.00 लाख तथा 11 नये राजकीय नलकूपों की स्थापना व स्थापित नलकूपों के संचालन हेतु रूपये- 831.64 लाख की व्यवस्था की गयी है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु दुग्ध विकास के अन्तर्गत 05 नयी समितियों के गठन व दुग्ध विकास को बढ़ावा देने हेतु रूपये- 102.78 लाख की व्यवस्थ की गयी है। पशुओं की दवा, टीकाकरण, नवीन पशु चिकित्सालय कौढा, मुरवा सहाबुद्दीनपुर, मईकूपुर की स्थापना व छिवरामऊ, भरावन एवं गौसगंज का भवन निर्माण तथा जनपद में 12 पशु सेवा केन्द्र निर्माण तथा कृत्रिम गर्भाधान हेतु कुल रूपये- 660.56 लाख की धनराशि प्रस्तावित है। जनपद को हरा भरा रखने हेतु वनीकरण के अन्तर्गत रूपये- 949.32 लाख की व्यवस्था की गयी है। गन्ना विकास हेतु रूपये- 849.41 लाख तथा 66917 स्वच्छ शौचालयों के निर्माण हेतु रूपये- 8030.04 लाख, 38 बहुउद्देशीय पंचायत भवन के निर्माण हेतु 265.39 लाख का प्रस्ताव किया गया है। 


 प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अवशेष 147 आवासों के निर्माण हेतु  रूपये- 176.40 लाख तथा वैकल्पिक ऊर्जा को प्रोत्साहन देने हेतु 200 सोलर लााईट की स्थापना हेतु आवश्यक धनराशि रूपये- 47.33 लाख की व्यवस्था की गयी है। 


 42 किमी गामीण मार्गो के पुनर्निमाण हेतु रूपये- 1250.00 लाख तथा 101 किमी नवीन ग्रामीण मार्गो के निर्माण हेतु रूपये- 8043.59 लाख की धनराशि प्रस्तावित है। 
माध्यमिक शिक्षा को बढावा देने हेतु 1218.16 लाख की व्यवस्था की गयी है।
प्राथमिक शिक्षा के अन्तर्गत 3964 शिक्षा मित्रों के मानदेय हेतु रूपये- 4360.00 लाख  की व्यवस्था की गयी है।


एलोपैथिक चिकित्सा के अन्तर्गत 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण  


1- किन्होटी (सण्डीला)


2- जयराजपुर ( टडियावां)


3- नस्योलीगोपाल ( शाहाबाद)


4- पिण्डारी ( शाहाबाद)


5- दुल्लापुर ( हरियावां)


6-डाभा (बिलग्राम)


7-बूढ़ागाॅव (पिहानी)


8- अटवाअली मरदानपुर( माधौगंज)


9- गुजीदेई (शाहाबाद)


10- ककरघटा (शाहाबाद)


11- बरैंया कासिमाबाद (सण्डीला) हेतु रूपये- 840.00 लाख व 02 नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थापना  


1-टिकारी (कछौना) 2- गंज जलालाबाद (मल्लावा) में करने हेतु रूपये- 80.00 लाख तथा 03 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र 1- साण्डी 2- गोपामऊ 3-टोडरपुर, की स्थापना हेतु रूपये- 450.00 लाख तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोसार (साण्डी) के भवन निर्माण हेतु रूपये- 500.00 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है।   


 आयुर्वेदिक चिकित्सा के अन्तर्गत 18 आयुर्वेदिक अस्पतालों की स्थापना तथा 04 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के भवन निर्माण हेतु कुल रूपये- 292.84 लाख की धनराशि प्रस्तावित है। होम्योपैथिक चिकित्सा के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र सण्डीला में चिकित्सालय की स्थापना हेतु रूपये- 16.50 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बावन, मुनडेर, भडायल, शिरोमननगर, बघौली बाजार, कोथावाॅ, देवमनपुर मजरा माॅझगाॅव मल्लावाॅ में स्थापना हेतु रूपये- 115.50 लाख तथा भरखनी, सरावाॅ (पिहानी), हरपालपुर के निर्माण हेतु रूपये- 27.42 लाख कुल रूपये- 159.42 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। 


  जनपद में स्थित नगर पंचायतों/नगर पालिका परिषद में 250 हैण्डपम्पों के रिबोर हेतु तथा 04 नलकूपों का रिबोर व 1 नग पाइप पेयजल योजना हेतु कुल   रूपये-1084.17 लाख की व्यवस्था की गयी है। 


 आई.टी.आई. हरदोई, पिहानी, बिलग्राम के आधुनीकरण हेतु रूपये- 90.00 लाख तथा आई.टी.आई. हरदोई तथा अतरौली में निर्माण कार्य हेतु रूपये- 250.00 लाख कुल रूपये- 340.00 लाख की धनराशि प्रस्तावित है।  
 
राजकीय पालीटेक्निक हरदोई के छात्रावास के निर्माण/शुद्धीकरण हेतु रूपये- 20.00 लाख तथा भवनों का निर्माण हेतु रूपये- 225.00 लाख कुल रूपये- 245.00 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। 
     
14 पर्यटन स्थलों के विकास हेतु रूपये- 200.00 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है।
 कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत 2475 अनु0 जाति पुत्रियों की शादी हेतु   रूपये- 495.00 लाख की धनराशि तथा 412 अत्याचार से पीड़ित व्यक्तियों की सहायता हेतु रूपये- 166.00 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। 


पिछड़ा वर्ग के अन्तर्गत 240 पुत्रियों की शादी हेतु रूपये- 48.00 लाख तथा 330 अल्पसख्यक समुदाय की पुत्रियों की शादी हेतु रूपये- 66.00 लाख व सामान्य जाति के अन्तर्गत 484 पुत्रियों की शादी हेतु रूपये- 96.80 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। 


समस्त प्रकार की छात्रवृत्ति के अन्तर्गत रूपये- 223.48 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है।


 वृद्धावस्था पेंशन के 18476 लाभार्थियों हेतु रूपये- 1108.00 लाख, 1500 दिव्यांगजन लाभार्थियों हेतु रूपये- 90.00 लाख तथा 8000 निराश्रित महिलाओं को अनुदान हेतु रूपये- 360.00 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। 


 उपरोक्तानुसार रूपये- 63842.00 लाख की कार्ययोजना समिति के अनुमोदनार्थ प्रस्तुत है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर