जयपुर ब्लास्ट का फरार मुख्य आरोपी जालीस अंसारी कानपुर से गिरफ्तार
कानपुर
यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पकड़ा जयपुर बम धमाके का मुख्य आरोपी
देश में कई सिलसिलेवार बम धमाके के मामलों में दोषी करार दिया गये 69 साल का जलीस अंसारी गुरुवार सुबह मुंबई स्थित अपने घर से लापता हो गया था। वह 'डॉक्टर बम' के नाम से मशहूर है। उस सन् 1993 में राजस्थान में हुए बम धमाकों के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उसे उच्चतम न्यायालय ने 21 दिन की पैरोल दी थी पैरोल खत्म होने से ठीक एक दिन पहले जलीस अंसारी लापता हो गया था जिससे देश की पुलिस और खुफिया विभाग चारों ओर खोज रहा था पर कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था।
जयपुर ब्लास्ट के फरार मुख्य आरोपी जलीस अंसारी "डाक्टर बम" को पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने जलीस की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
"डाक्टर बम" के नाम से विख्यात जालीस अंसारी बम धमाकों के कई मामलों में आरोपी था। उसके फरार होने से खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ था उसकी गिरफ्तारी यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी हैं।