कई किमी लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर युवा मोर्चा ने सीएए का समर्थन करते हुए लोगों को  जोड़ने का सन्देश दिया

कई किमी लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर युवा मोर्चा ने सीएए का समर्थन करते हुए लोगों को  जोड़ने का सन्देश दिया


बदायूँ / सहसवान 


भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्र देव सिंह एवं संगठन महामंत्री भाजपा सुनील बंसल और युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री सुभाष यदुवंश के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा बदायूँ ने जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में विशाल मानव श्रृंखला का आयोजन किया।


 जैसा की सर्वविदित है कि भारत की केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदन से पास किए गए नागरिकता संशोधन एक्ट जिसके अंतर्गत भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से आने वाले वह अल्पसंख्यक शरणार्थी जो वहां पर धार्मिक प्रताड़ना सह रहे थे उनको भारत की नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है।


भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती ने बताया कि एक्ट का समर्थन करने व देशवासियों को यह बताने के लिए कि सीएए सही है व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का हार्दिक धन्यवाद अर्पण करने के लिए एवं निश्चित रूप से विपक्षियों द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को रोककर सभी को यह बताने के लिए कि यह एक्ट नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का है इससे भारत में रहने वाले किसी भी नागरिक पर कोई भी प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। 


युवा मोर्चा  जिलाध्यक्ष ने बताया  कि मानव श्रृंखला के माध्यम से जन-जन को एक्ट के बारे में बताकर जागरूक किया जा रहा है, व  विपक्षियों द्वारा चलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जा रहा है।
 
जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा  व प्रवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री विपिन लवानिया जी के आह्वाहन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष व सेक्टर बूथ तक के कार्यकर्ताओ ने मिलकर बदायूं की धरती पर ऐतिहासिक मानव श्रृंखला ग्लोरी गार्डन पुलिस लाइन से लेकर गांधी ग्राउंड तक  बनाई। इस श्रंखला में हज़ारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया।


भारतीय जनता युवा मोर्चा मानव श्रंखला के माध्यम से उन सभी भारतीय नागरिकों को जागरूक करने का कार्य किया है,जिनको विपक्षियों ने अपने अपने राजनैतिक हितों को सीधा करके  लोगों को बरगलाने भड़काने का कार्य किया है।


राष्ट्र में वातावरण ख़राब करने की बदनियाती से जो दुष्प्रचार विपक्ष ने देश के अल्पसंख्यकों को भड़काने हेतु किया है और राष्ट्रीय सम्पत्ति को विभिन्न स्थानो पर नुक़सान पहुँचाया है इन सभी विषयों पर प्रकाश डालने का संकल्प लेकर युवा मोर्चा ने मानव श्रंखला का आयोजन किया।।भारतीय जनता पार्टी का युवा सत्ता की राजनीति करने का भूखा नहि बल्कि देश में  समाज के बीच में आपसी प्रेम व सद्भावना बनाये रखने  को भी संकल्पबद्ध है।  


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बदायूं के जिलाध्यक्ष अशोक भारती, बदायूं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष उमेश राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, जिला महामंत्री शारदेन्दु पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, युवा भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश सदस्य मनोज मसीह डीसीडीएफ के अध्यक्ष रवेन्द्र पाल सिंह जिला मंत्री भाजपा अंकित मौर्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष कमलजीत भूरानी कार्यक्रम संयोजक उज्जवल रस्तोगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र शर्मा, अगरवीर गुर्जर, पीयूष शक्य, शरद, अजय प्रताप, सहदेव सागर, मधुसूदन गुप्ता उर्फ लाले, गुलशन, अजीत प्रताप, अनूप गुप्ता, प्रशांत चौहान,  प्रीतिपाल, भुवनेश, सनबीर पाल सिंह व शैलेंद्र मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर