खितौरा के प्राचीन मंदिर में हुई शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा
बदायूँ
खितौरा कस्बा के रियोनाई रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शुक्रवार को शिव परिवार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
आचार्य कमल कुमार व गर्गाचार्य द्विवेदी ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के बीच मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके बाद मंदिर में यज्ञ और हवन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आहूति दी। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी विश्राम पूरी ने बताया कि शिव परिवार की पुरानी मूर्तियां खंडित होने के बाद नई मूर्तियों की स्थापना कराई गई है।
इस मौके पर लोकेश भारद्वाज, मुकेश, सुनील, राकेश, विकास, रवि शंकर, अरुण कुमार, नरेंद्र शर्मा, प्रिंस कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।