मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के अभियुक्तो को थाना बिनावर पुलिस एवं स्वाद टीम ने किया गिरफ्तार 21 किलोग्राम डोडा चूर्ण तथा छिलका बरामद

मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के अभियुक्तो को थाना बिनावर पुलिस एवं स्वाद टीम ने किया गिरफ्तार


21 किलोग्राम डोडा चूर्ण तथा छिलका बरामद


 बदायूं


 एसएसपी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज थाना बिनावर पुलिस एवं स्वाद टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 21 किलोग्राम डोडा चूर्ण तथा छिलका ग्राम रहमा तथा चंदन नगर के पास से बरामद किया गया।


इस संबंध में अभियुक्त गणों अफजाल पुत्र नासिर हुसैन एवं नाजिम पुत्र अबरार निवासी ग्राम भरतपुर थाना बिसौली जनपद बदायूं एवं इंद्रपाल पुत्र ताराचंद प्रमोद उर्फ मिंटू पुत्र प्रेमपाल सिंह तथा अवधेश पुत्र ओमकार एवं योगेश पुत्र सरदार निवासी गाना ग्राम खुनक थाना बिनावर जिला बदायूं को गिरफ्तार किया गया है।


 उक्त बरामदगी के अतिरिक्त अभियुक्त गणों के पास से मादक पदार्थों की तस्करी में परिवहन हेतु प्रयोग किए जा रहे ऑटो यूपी 24t 2947 को भी बरामद किया गया इस संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 10/2020 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार बदायूं भेजा जा रहा है।