"आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जोकि सर्व समाज को साथ लेकर चलती है" आप जिला अध्यक्ष बदायूं

"आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जोकि सर्व समाज को साथ लेकर चलती है" आप जिला अध्यक्ष बदायूं


बदायूं / सहसवान


आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जोकि सर्व समाज को साथ लेकर चलती है मोहल्ला शहवाजपुर में प्रगतिशील विकास समिति के जिलाध्यक्ष मुनाजिर हुसैन कादरी के आवास पर आए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के बढ़ते जनाधार से भाजपा कांग्रेश जैसी पार्टियां परेशान हो गई हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को मिली भारी सफलता से भाजपा सहित सभी पार्टियों के होश उड़ गए हैं।


 उन्होंने कहा कि यूपी में भी 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ सकती है जिसकी अभी से कार्यकर्ताओं को तैयारी करनी होगी उन्होंने कहा कि यूपी में योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है प्रदेश के चौथे बजट में किसानों नौजवानों की अनदेखी की गई है।


 सभा के दौरान जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह ने मुनाजिर हुसैन कादरी को सहसवान का विधानसभा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष आरिफ अली जिला सचिव नसीम उर रहमान, हाफिज अब्दुल, कयूम हाफिज, नदीम मुनव्वर अली, नावेद अहमद, शाहिद अली, मोहम्मद आजम, नदीम अहमद आदि लोग उपस्थित रहें।