सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

धूमधाम से निकली श्री खाटू श्याम प्रभु की शोभा यात्रा  लखनऊ

धूमधाम से निकली श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा 


लखनऊ


श्री श्याम ज्योत मण्डल द्वारा महाराजा अग्रसेन पार्क, तिलकनगर, लखनऊ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा बहुत ही धूमधाम से निकली। इसी के साथ 2 दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया।


मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि शोभा यात्रा महाराजा अग्रसेन पार्क से प्रारम्भ होकर रामनगर, शास्त्री नगर, रकाबगंज, पाण्डेयगंज, रानीगंज, गनेशगंज, नाका हिण्डोला होते हुए चारबाग हनुमान मन्दिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में सैकड़ों केी संख्या में भक्त शामिल हुए। भक्त अपने हाथों में बाबा का निशान लिये हुए थे तथा बहुत ही मस्ती में नाचते-गाते, झूमते हुए चल रहे थे। 


साथ-साथ बाबा का भजन 
ऐसी मस्ती कहाँ मिलेगी, श्याम रस तू पीले।
तू मस्ती में जी ले, तू मस्ती में जी ले।।
एवं मेरा श्याम बड़ा रंगीला कि मस्ती बरसेगी।
भी गा रहे थे। 


ऐसे भजनों से सभी भक्तों का उत्साह दोगुना हो रहा था। आनन्द तो तब और भी बढ़ गया जब पाण्डेयगंज व गणेशगंज में जो भक्त अपने घर व दुकान के आगे बाबा के रथ का इन्तजार कर रहे थे, शोभा यात्रा के पहुॅचते ही अपने को न रोक पाये और भाव विभोर होकर श्याम प्रभु की मस्ती में नाचने लगे। शोभा यात्रा में सबसे आगे गणेश जी स्वरूप हाथी को प्रथम रखा गया तत्पश्चात ऊँट घोडे़ चल रहे थे। मध्य में भक्त निशान लिये थे फिर उनके पीछे बग्घी में सवार भगवान की झांकियों के दर्शन हो रहे थे।


अन्त में श्याम प्रभु का बड़ा ही मनोहारी रथ था। रथ को विशेष रूप से थार्माकोल, कपडे़ व लकड़ी से बनाया गया था। रथ पर बाबा की शोभा देखते ही बनती थी। रथ पर योगेन्द्र अग्रवाल, विवेक गोयल, मोहित गोयल व निश्चल गोयल थे। इस बार विशेष रूप से श्रेया, अलिशा, उत्कर्ष व अद्यया भी बाबा की सेवा कर रहे थे। रास्ते भर जगह-जगह भक्तों ने बाबा की आरती भी की। यात्रा का नेतृत्व अशोक अग्रवाल व मुकेश अग्रवाल ने किया।


मण्डल प्रवक्ता अनुपम मित्तल ने बताया कि हर वर्ष होली से पूर्व एकादशी पर राजस्थान के खाटू में विशाल मेला लगता है जिसमें कि देश व विदेश से लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिये आते हैक्ं। ऐसा विश्वास है कि इस सच्चे दरबार से कोई भी आज तक खाली नहीं लौटा है। मण्डल के सभी सदस्य 27 फरवरी को बस द्वारा खाटू जायेंगे, जहाॅ 28/29 फरवरी को बाबा को निशान चढ़ायेंगे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...