महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर झांसी नगर में भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गयी

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर झांसी नगर में भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गयी


झांसी


महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर झांसी नगर भ्रमण के दौरान भगवान भोलेनाथ की बारात का गुलामगौस खां यूथ बिग्रेड महिला विंग की सदस्यों ने पुष्प वर्षा ने भव्य स्वागत किया।


वही युवाओ ने बारात में आए लोगो का मंगल तिलक करके सभी को मीठा शरबत व शीतल जल पी लाया गया। मडिया महादेव मंदिर के समीप पहुचते ही गुलाम गौस खां यूथ बिग्रेड के संस्थापक अध्यक्ष मकबूल हुसैन सिद्दीकी प्रदेश सचिव आशु अली, जिलाध्यक्ष आसिफ खान ने झांसी महापौर रामतीर्थ सिंघल, सदर विधायक रवि शर्मा, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, एंव पुलिस व्यवस्था की कमान सम्भालने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. प्रदीप कुमार को पगडी पहनाकर सम्मानित किया।


इस मौके पर महिला विंग जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, अकील खां, इमरान खां, सैयद इरफान हुसैन, नाजिया खान, शोभा कुशवाहा, विनिता अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रही जिसका संचालन जुबैर खान ने किया उन्होने अंत मे सभी का आभार व्यक्त किया आसिफ भाई ने बारात में आये सभी सम्मानित लोगो का इस उपस्थित पर आभार प्रकट किया।