सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

'मयूर नृत्य’ के साथ आगरा एयरपोर्ट पर ट्रंप परिवार का हुआ स्वागत

'मयूर नृत्य’ के साथ आगरा एयरपोर्ट पर ट्रंप परिवार का हुआ स्वागत


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिवार के साथ ताजमहल का देखने आगरा पहुँचे पत्नी, बेटी, दामाद ने देखा ताज


आगरा


 मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुँचे। आगरा एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया का जोरदार स्वागत किया। 


आगरा एयरपोर्ट पर ही डोनाल्ड ट्रंप को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के लिए संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। ट्रंप व उनके परिवार के स्वागत में सैकड़ों कलाकारो ने ‘मयूर नृत्य’ की प्रस्तुति दी। विभिन्न संस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति देख ट्रंप और उनकी पत्नी उत्साहित दिखी और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।


इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप और उनका परिवार सीधे ताज का दीदार करने के लिए ताजमहल पहुँचे। ताजमहल में प्रवेश करने के साथ ही जब उन्होंने दूर से ही ताज की अद्भुत इमारत को देखकर मंत्रमुग्ध नजर आए। ताज के दीदार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप केस साथ पत्नी मेलेनिया, बेटी इवांका ट्रंप और उनके दामाद जेरेड कुशनर भी साथ थे।


 ताजमहल को देखते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल की विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा, ‘ताजमहल हमें प्रेरित और चकित करता है। भारत के धनी और विविधतापू्र्ण संस्कृति का यह जीता जागता उदाहरण है। धन्यवाद भारत।


इसके बाद अमेरिकन राष्ट्रपति ताजमहल का दीदार करने के लिए आगे बढ़े तो उनको पूरे ताजमहल का भ्रमण टूरिस्ट गाइड नितिन ने कराया। टूरिस्ट गाइड नितिन ने डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया को ताज के इतिहास से रूबरू कराया और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलेनिया ताजमहल की खूबसूरती और उसकी पच्चीकारी व कला की कायल नजर आई। 


दोनों ही मोहब्बत की इस निशानी के साये में हाथों में हाथ डालकर ताज का दीदार करते हुए नजर आए..


मोहब्बत की निशानी ताजमहल के दीदार के इन पलों को यादगार बनाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया ने जगह जगह से फ़ोटो खिंचवाए और इन पलों को कैद किया। डोनाल्ड ट्रंप और उनका परिवार ने ताजमहल में लगभग 1 घंटा बिताया। इस दौरान अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया भी अपने आपको वाह ताज कहने से नहीं रोक पाए। मोहब्बत की इस निशानी को उन्होंने अद्भुत बताया।


दोनों के ताज भ्रमण के दौरान ताजमहल में सुरक्षा बलों के अलावा कोई भी नही था। डोनाल्ड ट्रंप ताज के दीदार के लिए 5 बजकर 5 मिनट पर ताजमहल पहुँचे थे और लगभग 6 बजकर 19 मिनट पर ताज से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गये।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...