रोहनिया में युवा समाज सेवी ने कराया महादेव का रुद्राभिषेक और मेले का आयोजन

रोहनिया में युवा समाज सेवी ने कराया महादेव का रुद्राभिषेक और मेले का आयोजन


वाराणासी / रोहनिया


रोहनिया में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा समाज सेवी शिवम दूबे की अगुवाई में मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर बाईपास, बजरंग नगर, देल्हना/भदवर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महादेव का रुद्राभिषेक किया गया और एक मेले का आयोजन हुआ। जिसमें भक्तो ने भगवान शंकर की पूजा अर्चना की बड़ी संख्या में भक्तो ने महादेव का रुद्राभिषेक किया महिलाऐं और बच्चों ने मेले का आनंद लिया।


मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर बजरंग नगर के समस्त क्षेत्रवासी, ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें सभी लोगो ने मेले का आनन्द लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पंडित शिवम् गुरु, बलदाऊ दुबे, रामाश्रय दुबे, गोपाल दुबे, त्रिलोकी दुबे इसके अलावा आदि गण मान्य लोग मौजूद रहे।