सम्भल में भारतीय किसान यूनियन का धरना आंदोलन 119वे दिन भी जारी

किसानो यूनियन का धरना आंदोलन 119वे दिन भी जारी


सम्भल


भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली का धरना आंदोलन 119वे दिन भी जारी रखते हुए कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर समीक्षा बैठक की जिसमें तय किया गया तीन सूत्रीय मांगों में केवल एक मांग धनारी रेल स्टॉपेज का ठोस आश्वासन मिला जो कि रेल प्रशासन ने लंबा समय देकर जनता के साथ धोखा किया गया है।


 इस बाबत रेल मंत्री ब रेल प्रशासन को  गहनता से विचार करना चाहिए अब किसान 2 सूत्री मांगों पर विशेष बल देंगे जिसमें महावानदी को पुनर्जीवित कराने व यारा वीरा फ़र्टिलाइज़र बबराला द्वारा जमीन में गंदा पानी डाले जाने से गुन्नौर क्षेत्र की जनता प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है जिससे कैंसर व नेत्र विकार की बीमारियां फैल रही है आबारा गोवंश से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है दिन भर मेहनत करने वाला किसान रात को अपनी नींद की कुर्बानी देकर रखवाली करने को मजबूर है।


 इस  देश को चौकीदार देने वाली जनता खुद चौकीदारी कर रही है दोनों मांगों को लेकर धरना स्थल से गांव गांव किसानों को जागृत किया जाएगा और जिलाधिकारी के समक्ष दोनों मांगों को उठाया जाएगा इस मौके पर राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषि पाल सिंह यादव, जाकिर हुसैन, डॉक्टर विवेक यादव, ज्ञानेंद्र यादव, पवन यादव, राम रहीश यादव, सत्यपाल सिंह कुशवाह, करण सिंह बुनकर, रामजीत सिंह यादव, राजू यादव, पूरन सिंह कुशवाह, रामवीर सिंह, शास्त्री ज्ञान सिंह यादव, समाजसेवी बहादुर सिंह यादव, मोरध्वज यादव, भूरे सिंह यादव, नसीम अली, ओमपाल सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, महावीर सिंह यादव, हरपाल सिंह, प्रमोद गिरी आदि लोग मौजूद रहें।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर