युवक मंगल दल द्वारा हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन
आगरा
शमसाबाद ब्लॉक में आज खेल प्रतियोगिता का आयोजन युवक मंगल द्वारा ND डिग्री कॉलेज परिसर में हुआ ।कार्यकम का उद्घाटन भाजपा नेता एवम पूर्व विधायक डॉ० राजेंद्र सिंह जी द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक ने ग्रामीण प्रतिभागियों की हौसला हाफजाई करते हुऐ कहा कि खेलने भी एक जीवन का महत्वपूर्ण कार्य है...।
कार्यक्रम के दौरान 100 मी०दौड़, 400मी दौड़ सहित सभी प्रकार की दौड़, कबड्डी, बॉलीबॉल, लम्बी कूद सहित अनेक प्रतियोगिता कराई गई।
इस मौके पर मंगल दल के ब्लॉक ऑफिसर अशोक तिवारी, कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ कल्पना सिंह, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा , राहुल शाक्य, बॉबी राठौर, अनिल सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र जादौन ने किया। एवम् धन्यवाद ज्ञापन मनीष तोमर ने दिया।