अन्त्योदय कार्ड धारकों को निःशुल्क राशन देने का निर्णय लिया गया

अन्त्योदय कार्ड धारकों को निःशुल्क राशन देने का निर्णय लिया गया


सिद्धार्थनगर


कोरोना को हराने के लिए चल रहे लॉकडाउन के बीच के गरीबों के समक्ष खड़ी होने वाली समस्या को देखते हुए शासन ने अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को निःशुल्क राशन वितरण का निर्णय लिया है। जो तीन दिन बाद शुरू हो जाएगा। इसके अलावा पात्र गृहस्थी के ऐसे कार्डधारक जिनका मनरेगा जॉबकार्ड, श्रम विभाग में पंजीकृत, एवं नगर क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूर के लिए पंजीकृत हैं।


उन्हें भी निःशुल्क राशन मुहैया कराया जाएगा। शासन की मंशा को पूरा करने के लिए पूर्ति विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। डीएसओ बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि पूरे जिले में नोडल अधिकारियों की निगरानी में राशन का वितरण कराया जाएगा। दुकान पर साबुन एवं पानी की व्यवस्था भी रखी जाएगी।


आवश्यकतानुसार पुलिस बल का भी सहयोग लिया जाएगा। वितरण के दौरान राशनकार्ड के साथ-साथ निःशुल्क राशन हेतु मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम विभाग का पंजीयन कार्ड, नगर क्षेत्र का पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। कोटेदार कार्डधारकों को एक साथ एकत्रित न होने दें। एक-एक मीटर की दूरी बनाकर हाथ धुलवाने के पश्चात ही मशीन पर अंगूठा लगवाने का काम करेंगे। इस तरह का आदेश सभी को जारी कर दिया गया है।