ग्रामसभा त्योरी मतुआ में प्रधान शैलेन्द्र वर्मा द्वारा करवाया गया सैनिटाइजर व एंटी लारवा छिड़काव....
ग्रामसभा त्योरी मतुआ में प्रधान शैलेन्द्र वर्मा द्वारा करवाया गया सैनिटाइजर व एंटी लारवा छिड़काव....
हरदोई
ब्लाक कछौना की ग्रामसभा त्योरी मतुआ में प्रधान शैलेन्द्र वर्मा द्वारा आज सैनिटाइजर व एंटी लारवा छिड़काव कराया गया, आपको बताते चलें कि संपूर्ण विश्व में कोरोना वायरस के चलते हाहाकार मचा है । जिसको देखते हुए प्रधान शैलेंद्र वर्मा द्वारा अपनी ग्रामसभा त्योरी मतुआ में सैनिटाइजर और एंटी लारवा छिड़काव करवाया जा रहा है।
यह छिड़काव संपूर्ण गांव में चलेगा, ग्राम प्रधान ने लोगो को जागरूक करने के लिए पर्चे भी बटवाये, जिससे कोरोना वाइरस के चलते लोग जागरूक हो सके। ग्राम प्रधान शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि मैं इस दुख की घड़ी में कोरोना वाइरस के चलते अपनी ग्राम सभा में जनता की सेवा कर रहा हूं और जनता की सेवा हमेशा करता रहूंगा।