जनता की सेवा में डीएम एसपी से लेकर लगे हुए हैं सभी अधिकारी
संभल
तहसील चंदौसी में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने जनपद की सभी तहसीलों में पुलिस बल के साथ जगह-जगह पहुंच निरीक्षण किया वही भूखे प्यासे लोगों की खाने पीने की व्यवस्था कराई नगर चंदौसी में रेलवे स्टेशन रोड फुव्वारा चौक, घंटाघर, खुर्जा गेट, कैथल गेट, बड़ा बाजार, आदि स्थानों पर ब्राह्मण किया घर से बाहर निकले लोगों को कोरोना वायरस से बचाव समाधान करते हुए लॉक डाउन से अवगत कराया और कहा कि यदि आपस में डिस्टेंस दूरी बनाएं रखें तो कोरोना वायरस से हमेशा बचाओ रहेगा कोरोना वायरस एक दूसरे से चल रहा है इसी के चलते देशभर में लॉक डाउन किया हुआ है।
कोरोना वायरस गंभीर घातक बीमारी है जिसको हम गंभीरता से लें वही सभी पुलिस कर्मचारियों को जनहित मैं लोगों की परेशानी को देखते हुए सभी को खानपान का ध्यान रखने की हिदायत दी वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह कई जगह से आई सूचना के आधार पर गरीब एवं असहाय लोगों के घर पर खाद्य सामग्री राशन चावल आलू नमक आदि मौके पर पहुंचकर सौंपा वहीं लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है कृपया कर निर्देशों का पालन करते रहे।
जिससे कि कोरोना वायरस को देश से भगा सके सभी देशवासियों और क्षेत्रवासियों की जान है तो जहान है जिससे गंभीरता से लेते हुए सोशल डिस्टेंस बनाए रखें उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित एवं क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार कई गरीब असहाय लोगों को घर पहुंच कर उन्हें खाना उपलब्ध कराया एवं खाद सामग्री वितरण की देर रात तक पहन से जगह-जगह पहुंचकर जाया लेते रहे प्रशासन की सराहनीय पहल की सभी नगर वासियों ने जमकर सराहना की।