महाराष्ट्र के चैन्नई में फसे 17 लोगो ने मुख्यमंत्री से हाथ जोडते हुए मदद की गुहार लगाई

महाराष्ट्र के चैन्नई में फसे 17 लोगो ने मुख्यमंत्री से हाथ जोडते हुए मदद की गुहार लगाई


व्हाट्सएप पर आई फोटो को देखकर परिजनों के आंखो में आसू छलक आए


बदायूं


सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के महाराष्ट्र प्रदेश के जनपद चैन्नई में फंसे हुए (17) लोगो ने परिजनों के व्हाट्सएप पर फोटो सेंड करते हुए मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से उन्हे अपने घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए सहायता की मांग की है।


थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम नदायल निवासी अहमद नवी, सहाबुद्दीन, अफजाल, तसलीम, शाबेस, साकिब, आरिफ, बाबर, जीशान, शाहिद अली व पुत्तन, इश्तियाक, नदीम, शाहिद अली, सरवर खान सहित (17) लोगो ने मुख्यमंत्री से हाथ जोडते हुए गुहार की है कि वह गवर्मेंट मेडीकल सेंटर स्टेशन बीच के बीच का रास्ता ओल्ड 20 न्यू 43 बैरक रोड पेरामेटम चैन्नई 31 मे रूके हुए है जहां खाना पीने की कोई व्यवस्था नही है। उनके पास खर्चे के लिए पैसे भी नही है। चैन्नई का जिला प्रशासन व महाराष्ट्र सरकार भी उनकी कोई मदद नही कर रही है। जिसके कारण उन्हे भूखा रहना पड़ रहा है। 


उन्होने कहा कि हमारी जान और सुरक्षित हम घर को लौटना चाहते है। उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन बदायूँ उनकी मदद कर दे तो वह अपने घरों को सुरक्षित लौंट सके। व्हाट्सएप पर आई खबर और फोटो को देखकर  परिजनों के आसू छलक आए है। उनका रोते-रोते बुरा हाल है।


चैन्नई मे फंसे लोगो को निकालने के लिए उनके परिजनों ने भी उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन बदायूँ से भी गुहार की है।