ओवर प्राइस पर सामान बेचने वालों पर होगी कार्यवाही
झांसी
यदि ओवर प्राइस बंद नहीं होगी तो चिन्हित दुकानदारों को एन एस ए के अंतर्गत जेल भेजा जाएगा, समय रहते सुधर जाए। दुकानों में जमाखोरी ना हो दवाएं मूल दर पर ही मिले। शॉप कीपर रेट लिस्ट चस्पा करें। ऐसे संवेदनशील समय पर हम सभी को आगे बढ़कर सामाजिक जिम्मेदारी निभानी होगी। प्रधानमंत्री द्वारा घोषित लॉक डाउन का अक्षरसः पालन करना होगा ।साथ ही सोशल डिस्टेंसी का भी पालन अनिवार्य रूप से करना व कराना होगा।
होम डिलीवरी करने वाली संस्थाओं व संगठन की यह अच्छी पहल है इसे जल्द शुरू करें।
उक्त उद्गार जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, चेंबर ऑफ कॉमर्स, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल तथा चेंबर ऑफ स्माल इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी व उद्योगपति, व्यापारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समय में एकजुट होकर ही इस को कोरोना वायरस पर विजय पा सकते हैं।
जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने उपस्थित विभिन्न व्यापारिक संगठनों से बात करते हुए कहा कि कोरोना वायरस एक गंभीर रूप ले रहा है, यदि हम सभी सतर्क नहीं रहेंगे तो निसंदेह बहुत नुकसान होगा।