बिना आदेश के एलआईसी व पोस्ट ऑफिस हुए बन्द
सिद्धार्थनगर
सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश मे लाकडाउन किया है। लेकिन जरूरी वस्तुओं की दुकान खुलने के लिए एडवाइजरी भी जारी हैं। बैंक, पोस्ट ऑफिस व भारतीय जीवन बीमा कार्यालय खोले जाने का आदेश है, उसके बाद भी बर्डपुर में पोस्ट ऑफिस व एलआईसी कार्यालय बंद हैं। पैसा नहीं निकल पा रहा है।
एलआईसी के तमाम अभिकर्ताओं के पास अपने जरूरी काम हैं। सरकारी श्रमिकों, वेतन भोगियों व निजी कम्पनियों को सभी कर्मचारियों को राहत देने की बात की गई है, जबकि एलआईसी के अभिकर्ता के लिए कोई राहत की बात नहीं की गई हैं।