मुरादाबाद में बाजार खुलने का नियम निर्धारित

 


जनपद मुरादाबाद में आज सभी व्यापारी गढ़ और मुरादाबाद प्रशासन के बीच बाजार खोलने सम्बन्धी विचार विमर्श हुआ।


जिसमे सभी व्यपारियों ने लॉकडाउन के चलते व्यापार में होने वाले नुकसान और अपनी परेशानियों को प्रशासन के सामने रखा।


सभी व्यपारियों से बाजार को खोलने के तरीके और उपायों को लेकर प्रशासन द्वारा चर्चा की गई।


सबसे विचार-विमर्श करने के बाद प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है की 29 मई 2020 को सर्वप्रथम नगर निगम और अग्निशमन विभाग पूरे बाजार को सैनिटाइज करेगा।


उसके बाद 30 और 31 मई को सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को अपने स्तर से सैनिटाइज कराएंगे।


उसके बाद दुकानें किस प्रकार खोली जाएंगी वो आपको अखबार व सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दे दी जाएगी।


रेड ज़ोन से बाहर जो दुकानें पहले से ही खुल रही हैं उनके ऊपर सोशल डिस्टेनसिंग और संक्रमण से बचने हेतु बताए गए सभी नियमों का पालन करते हुए दुकानों को खोले जाने का निर्णय लिया गया है।


कृपया ध्यान दें- 30 और 31 मई को सिर्फ दुकानों की साफ-सफाई और सैनिटाइज करने हेतु ही खोलने की छूट दी गई है।