इंटर में खुशबू मोदनवाल ने जिले में तीसरे स्थान पर 85.60% पाकर मारी बाजी

इंटर में खुशबू मोदनवाल ने जिले में तीसरे स्थान पर 85.60% पाकर मारी बाजी


 


 


 


राजातालाब। शनिवार को दोपहर 12 बजे यूपी बोर्ड का दसवीं और बारहवीं का परिणाम घोषित होते ही परिणाम देखकर परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी छा गई। कुछ बच्चों ने अपने मोबाइल पर तथा कुछ ने साइबरकैफे पर जाकर अपना परीक्षाफल देखा। इस दौरान बच्चों में अपने परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता दिखाई दी।


राजातालाब स्थित श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज के 12 वी छात्रा ने 85.60 प्रतिशत पाकर जिले में तीसरे स्थान पर कब्जा


वही सभी सफल विद्यार्थियों विद्यालय के प्रधनाचार्य श्री राजकुमार सिंह पटेल ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा असफल विद्यार्थियों को निराश न होने व पुनः परिश्रम करके अच्छे अंक प्राप्त करने की सलाह दी।