मुख्य बाजार में शीतल जल की मशीन का लोकार्पण


 


बहुत समय से मुख्य बाजार में शीतल जल की मशीन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी भाजपा के नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल बजरंगी के प्रयासों से नगर की मुख्य बाजार में जनता की सुविधा और सेवा के लिए रामकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा पीने के लिए शीतल जल की मशीन की स्थापना की गई जिसका लोकार्पण नगर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट हरीश अग्रवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम में हरैया धाम के पीठाधीश्वर सहित रामकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष मोतीलाल महावर, महामंत्री राजाराम जिंदल, कोषाध्यक्ष सीताराम खेतान विशेष सदस्य राजेंद्र अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, जीवेश साहनी, मुन्ना गुप्ता आदि सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे