राजघाट गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण चिंतित 

राजघाट गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण चिंतित 


 


मानसूनी बरसात शुरू होने से पहले ही गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया है गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है लेकिन प्रशासन ने अभी गंगा घाट पर पहुंचकर बड़े हुए जलस्तर की जानकारी नहीं ली है गंगा अचानक जलस्तर और बड़ा तो बाढ़ के हालात बन सकते हैं क्षेत्र के गंगा घाट राजघाट पर शुक्रवार से गंगा नदी के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी लगातार जारी है गंगा घाट राजघाट एवं नरोरा बैराज पर भी गंगा नदी में पानी बढ़ने की खबर मिल रही है गंगा कभी तेजी से तो कभी धीरे-धीरे बढ़ रही है ऐसा ही सोमवार को गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी गंगा घाट राजघाट पर गंगा किनारे बने घाटों के नजदीक पहुंचा बरसात शुरू होने से पहले गंगा में जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे रहने वाले दर्जनों गांव के लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं लेकिन अचानक बाढ़ गंगा के जलस्तर को लेकर प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया