उत्तर प्रदेश सरकार नहीं चाहती कांग्रेस के कार्यकर्ता गरीबों मजदूर मजलूम लोगों की न्याय की लड़ाई लड़ें - वसीम कुरैशी 

उत्तर प्रदेश सरकार नहीं चाहती कांग्रेस के कार्यकर्ता गरीबों मजदूर मजलूम लोगों की न्याय की लड़ाई लड़ें - वसीम कुरैशी 


बदायूँ


सहसवान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महासचिव वसीम कुरैशी ने कहा की जनता की सेवा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भी जाना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे उक्त विचार पूर्व जिला महासचिव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सहसवान विधानसभा क्षेत्र में महारसोई के माध्यम से आवासीय एवं गरीब मजदूर तबके के लोगों को बांटे जा रहे खाद्यान्न पैकेट के दौरान कहे।


ज्ञात रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्धारा प्रांतीय आह्वान पर सहसवान विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों को महा रसोई के माध्यम से खाने के पैकटो का 6 जून से निरंतर वितरण किया जा रहा हैं। पूर्व जिला महासचिव वसीम कुरैशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नहीं चाहती की कांग्रेस के कार्यकर्ता गरीबों मजदूर मजलूम लोगों के न्याय की लड़ाई लड़ें।


उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब मजदूर मजलूम प्रवासियों की लड़ाई लड़ने वाले इंका के वरिष्ठ नेता अजय कुमार उर्फ लल्लू की रिहाई के लिए पूरे प्रदेश में महा रसोई के माध्यम से एक महा अभियान चलाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि जब तक अजय कुमार उर्फ लल्लू की रिहाई नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे। सहसवान विधानसभा क्षेत्र में महा रसोई के चल रहे चौथे दिन पूर्व जिला महासचिव वसीम कुरैशी ने महा रसोई के माध्यम से प्रवासी मजदूरों गरीब तबके के लोगों को खाने के पैकटो का वितरण किया।


इस मौके पर रमेशचंद्र माहेश्वरी, अजहर अली, कारी अलाउद्दीन, मुजीब खान, शेख शीराज आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर