सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दून के युवक से धोखाधड़ी और मारपीट, महिला और उसके साथियों पर गंभीर आरोप

दून के युवक से धोखाधड़ी और मारपीट, महिला और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लखीमपुर खीरी । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक युवक के साथ धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तानुलवाला निवासी हरेंद्र सिंह चौधरी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में एक महिला रिया वर्मा और उसके कथित साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, करीब एक वर्ष पूर्व बस यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात रिया वर्मा नाम की युवती से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद रिया ने खुद को अविवाहित बताया और शादी का प्रस्ताव दिया। बाद में पता चला कि रिया पहले से शादीशुदा है और प्रार्थी को धोखा दे रही थी। इस संबंध में पूर्व में भी देहरादून में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी थी। हाल ही में 7 जून को रिया वर्मा द्वारा समझौते का बहाना बनाकर प्रार्थी को एक होटल में बुलाया गया। वहाँ पहले से मौजूद रिया के साथी दीप उर्फ शेखर वर्मा सहित 20–25 लोगों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया गया और मोबाइल में मौजूद साक्ष्य भी मिटा दिए गए। प्रार्थी का दा...

24 घंटे में दूसरी मुठभेड़, पशु तस्कर को लगी गोली सिपाही भी घायल

24 घंटे में दूसरी मुठभेड़, पशु तस्कर को लगी गोली सिपाही भी घायल


 


संभल सर्किल में 24 घंटे में पुलिस की पशु तस्करों से दूसरी मुठभेड़ हो गई। असमोली थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक पशु तस्कर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया जबकि उसका साथी मौका पाकर भाग गया। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में सिपाही भी घायल हुआ है। घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी व सीओ दो थानों की पुलिस के साथ साथ मौके पर पहुंचे। भागे पशु तस्कर की तलाश में काफी देर तक जंगल में कांबिंग की गई।


 


थानाध्यक्ष रणवीर सिंह बुधवार सुबह कुतुबपुर सकता गांव के चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव दारापुर की ओर से बाइक से दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गांव फतेहपुर सकता की ओर बाइक दौड़ा दी। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस कर्मियों ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। इस दौरान बाइक सवार एक पशु तस्कर को गोली लग गई। पूछताछ में गोली लगने से घायल बदमाश ने अपना नाम शमीम निवासी गांव मंसूरपुर माफी बताया। पुलिस का कहना है कि शमीम पशु तस्कर है और उसके खिलाफ थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर में भी वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान शमीम का साथी मौका पाकर भाग गया। पशु तस्करों द्वारा की गई फायरिंग में थाने का सिपाही त्रिवेंद्र भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने मुठभेड़ की सूचना उच्चाधिकारियों को दी तो अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, सीओ अरुण कुमार के साथ ही संभल कोतवाल अमित कुमार और नखासा कोतवाल देवेंद्र सिंह धामा और दोनों थानों के पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गए।


 


भागे पशु तस्कर को पकड़ने को खंगाला जंगल


 


 


अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल की अगुवाई में तीन थानों की पुलिस ने भागे हुए पशु तस्कर को पकड़ने के लिए जंगल में कई घंटे तक काबिंग की लेकिन भागा हुआ पशु तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया।


 


चौबीस घंटे में हुई दूसरी मुठभेड़


 


 


संभल कोतवाली पुलिस की मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे चंदौसी मार्ग पर भवानीपुर पुल के पास बाइक सवार पशु तस्करों से मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस ने एक पशु तस्कर को गोली मारने के बाद गिरफ्तार किया था जबकि एक तस्कर भाग गया था। जिसे पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। वहीं बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे असमोली पुलिस की बाइक सवार पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। लगातार मुठभेड़ से पशु तस्कर और बदमाशों में खौफ है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम

जीआईसी ग्राउंड में 24 जनवरी से यूपी स्थापना दिवस पर शुरू होंगे कार्यक्रम* "निवेश एवं रोजगार" थीम पर प्रशासन भव्यता से मनाएगा यूपी दिवस लखीमपुर खीरी 20 जनवरी।  शासन के निर्देश पर जनपद खीरी में "निवेश एवं रोजगार" मुख्य थीम पर 24 से 26 जनवरी की अवधि में 'उत्तर प्रदेश दिवस-2023' को समारोहपूर्वक आयोजित होगा, जिसमें सभी विभागों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।  डीएम ने बताया कि जनपद मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में यूपी दिवस पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम होगा। जिसमें निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम प्रमुखता से आयोजित होगी। आयोजन में निवेश एवं रोजगार, डिजिटल उत्तर प्रदेश, साइबर सुरक्षा व उन्नत प्राकृतिक कृषि विषयों पर प्रदर्शनियाँ आयोजित होगी। संबंधित विभाग विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, जनपदों की विशिष्ट प्रतिभाओं की सफलता की कहानी को भी फोटो, फिल्म, ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित करें।इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग/एमएसएमई, एनयूएलएम, एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनियाँ भी लगेगी। इस अवसर ...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...