खुले टैंक में गिरा बछड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष RSAM शिवसेवक गुप्त ने बचाई जान
हरदोई: आज 29 जुलाई 2020 प्रातः राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री विश्व कल्याण संस्थान एवं न्यायिक मानवाधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव सभासद के आवास के पीछे गली में मोहल्ला आलू थोक दक्षिणी वार्ड नंबर 16 में बछड़ा एक खुले टैंक में गिर गया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुप्त को वार्ड निवासी उजाली गुप्ता ने सूचना दी श्री गुप्त ने घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वार्ड नंबर 16 के सफाई नायक मोनू शुक्ला को अवगत कराया मोनू शुक्ला ने तत्काल कार्रवाई को असली जामा पहनाते हुए मोहल्ले वासियों समाजसेवी महिला कीर्ति गुप्ता एवं समाजसेवी विजय उजाली गुप्ता एवं दिनेश चंद गुप्ता व सफाई कर्मी सुनील ,चंदन ,आकाश, कल्लू की मदद से बछड़े को गड्ढे से निकाला जा सका मोहल्ले वासियों ने सभी सफाई कर्मियों सफाई नायक को बधाई दी इस साहसी और उत्कृष्ट कार्रवाई पर हर्ष व्यक्त किया है