नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग तथा डॉक्टरों के साथ बैठक की


 


आज उत्तरप्रदेश शासन द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत भेजे गए नोडल अफसर अमरोहा खाद्य आयुक्त श्री मनीष चौहान जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कोविड-19 से संबंधित डाक्टरों के साथ बैठक आयोजित की गई ।


 


 


आयुक्त श्री चौहान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य गंभीरता पूर्वक किया जाए कोविड-19 के अधिक से अधिक सैंपल लिया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सरकार कोविड-19 को लेकर बहुत ही गंभीर हैं और आप अवगत ही हैं कितनी संख्या में प्रतिदिन मरीज मिल रहे हैं और कितने की मृत्यु प्रतिदिन हो रही है ।


 


उन्होंने कहा कि हॉटस्पॉट के सभी लोगों का सैंपल लिया जाए, आइसोलेशन की सभी गतिविधियां पूरी कर ली जाएं प्रतिदिन होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों से जानकारी लिया जाए moic का यह उत्तर दायित्व होगा कि कौन सा व्यक्ति होम आइसोलेशन में भेजा जाएगा और कौन से व्यक्ति को चिकित्सालय में भर्ती किया जाएगा ।


 


उन्होंने कहा कि कोविड-19 के अधिक से अधिक सैम्पल लिया जाय और पाज़िटिव केश को पकड़ा जाय, उन्होंने टीेकाकरण कार्य को प्रभावी बनाए जाने पर