कस्बे में 3 पॉजिटिव केस और बढ़े
*कोरोना पॉजिटिव केस में दिन-प्रतिदिन हो रही बढ़ोत्तरी*
*लोगों में कोरोना के प्रति कोई भय नहीं, लापरवाही के साथ हो रहा आवागमन*
*कछौना(हरदोई):-* कस्बे में कोरोना केस में लगातार इजाफा हो रहा है, फिर भी लोग बिना किसी डर के अपने को असुरक्षित कर कस्बे में आवागमन कर रहे हैं।
बुधवार को पॉजिटिव केस की आई लिस्ट में कछौना कस्बे के 3 लोग पॉजिटिव मिले जिनमें कछौना चौराहा निकट बाबूलाल पुलिया निवासी दीपक कुमार पुत्र कन्हैयालाल, रेलवेगंज पूर्वी कछौना में किराये पर रह रहे रेलवे कर्मचारी कमलेश कुमार व भगौती पुरवा कछौना निवासी अमन सिंह पॉजिटिव हैं। विकास सिंह एलटी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आर आर टीम द्वारा सभी के आइसोलेशन को लेकर कार्यवाही की जा रही है। साथ ही पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों की भी ट्रेसिंग की जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन पॉजिटिव मरीजों के घरों व आसपास के एरिया को सेनेटाइज करने के साथ-साथ बेरिकेडिंग करने में लगा हुआ है।