घरेलू विवाद में टावर पर जान देने चढ़ गए एहसान 

घरेलू विवाद में टावर पर जान देने चढ़ गए एहसान 


 


 


(रिपोर्टर - रोहित गौतम) घरेलू विवाद के बाद वृद्ध गांव में ही लगे टावर पर चढ़ गया। जान देने की बात कहकर ग्रामीण नीचे कूदने की बात कहकर लोगों को डराता रहा। पुलिस सहित क्षेत्र से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध को टावर से उतारा गया। पुलिस ग्रामीण को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।


 


कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव डगा निवासी एहसान खान का एक पखवाड़ा पहले परिवार में विवाद हो गया था। इसके चलते वह पूरनपुर खानका में रह रहे थे। रविवार को वह गांव पहुंचे थे। रविवार को परिवार में उनका विवाद हो गया। इसके चलते वह गांव में लगे टावर पर जान देने की बात कहकर चढ़ गए। वृद्ध के टावर पर चढ़ने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक वृद्ध को परिजन नीचे उतरने की खुशामद करते रहे। इसके बावजूद वृद्ध बार बार टावर से नीचे कूदने की बात कहकर लोगों को डराता रहा।


 


माधोटांडा थाना प्रभारी सहरोज अनवर टीम के साथ पहुंचे। पुलिस के कहने के बावजूद एहसान टावर से नीचे नहीं आए। कई घंटे तक फिल्मी स्टाइल में चले इमोशनल ड्रामे के बाद वृद्ध ने शेरपुर के रहने वाले समाजसेवी असलम कुरैशी के आने पर नीचे आने की बात कही। जानकारी लगने के बाद समाजसेवी ने वृद्ध को नीचे उतारा। चार घंटे के बाद नीचे उतरे वृद्ध को पुलिस थाने ले गई। माधोटांडा थाना प्रभारी शहरोज अनवर ने बनाया घरेलू विवाद के बाद वृद्ध टावर पर चढ़ गया था। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा गया।