*साहिबाबाद में राजेंद्र नगर स्थित होटल में शराब परोस रही थीं 5 युवतियौं सहित पार्टी कर रहे 19 युवकों को पुलिस ने पकड़ा*

*साहिबाबाद में राजेंद्र नगर स्थित होटल में शराब परोस रही थीं 5 युवतियौं सहित पार्टी कर रहे 19 युवकों को पुलिस ने पकड़ा*


दिल्ली से सटे साहिबाबाद में राजेंद्र नगर स्थित होटल में पार्टी कर रहे 19 युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति के ये सभी युवक बृहस्पतिवार रात में पार्टी कर रहे थे। हैरानी की बात यह भी है कि इस दौरान यहां पर शराब परोसने के लिए 5 युवतियां बुलाई गईं थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, नवीन पार्क राजेंद्र नगर स्थित होटल में बृहस्पतिवार रात बिना अनुमति के पार्टी मना रहे 19 युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। मौके से पांच युवतियां भी पकड़ी गई हैं। पुलिस की जांच में आया है कि उन्हें पार्टी में शराब परोसने के लिए बुलाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 


साहिबाबाद थाना पुलिस को बृहस्पतिवार रात में सूचना मिली कि नवीन पार्क राजेंद्र नगर स्थित होटल में पार्टी चल रही है। रात्रि कर्फ्यू के दौरान होटल में पार्टी चलने की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। पुलिस टीम ने होटल में छापा मारा। होटल में 19 युवक पकड़े गए। मौके से पांच युवतियां भी मिलीं। शराब, मौज-मस्ती के सामान बरामद हुए हैं। पुलिस सभी को लेकर साहिबाबाद थाना पहुंची। जांच में आया कि होटल में बिना अनुमति के पार्टी चल रही थी। युवतियों को शराब परोसने के लिए बुलाया गया था। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शाही ने बताया है कि 19 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पांच युवतियां भी मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है।