*जनपद शाहजहांपुर आइपीएल में सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार*

 *जनपद शाहजहांपुर आइपीएल में सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार*


 


शाहजहांपुर एसपी एस आनंद की फटकार के बाद पूरे जिले में पुलिस ने अभियान तो चलाया, लेकिन आइपीएल में सट्टा लगाते सिर्फ पांच लोगों को ही पकड़ सके। एएसपी सिटी संजय कुमार व ग्रामीण क्षेत्र में एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम के नेतृत्व में चौक कोतवाली पुलिस ने बिजलीपुरा मुहल्ला निवासी शेर मोहम्मद को गिरफ्तार कर उसके पास से 5300 रुपये, दो मोबाइल, सट्टा डायरी आदि बरामद कीं। खुटार पुलिस ने बजरिया मुहल्ला निवासी अमित गुप्ता, विकास गुप्ता को 7500 रुपये व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। तिलहर पुलिस ने घेरतौबा निवासी वाहिद व कच्चा कटरा निवासी आरिफ को 2500 रुपये, पांच मोबाइल, डायरी के साथ पकड़ा। पुलिस ने पकड़े तो ज्यादा लोग थे, लेकिन कई को दबाव के चलते छोड़ दिया। कुछ अब भी हिरासत में है, पर उन पर कार्रवाई नहीं हुई है।