सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

लखीमपुर खीरी 29-9-2020 भारत में 17 लाख व्यक्ति प्रतिवर्ष होती है हृदय संबंधी रोगों से मृत्यु- डॉ रविंद्र शर्मा

लखीमपुर खीरी 29-9-2020


 


भारत में 17 लाख व्यक्ति प्रतिवर्ष होती है हृदय संबंधी रोगों से मृत्यु- डॉ रविंद्र शर्मा


 


अनियमित दिनचर्या और खानपान से लगातार हृदय संबंधी रोगों में हो रही वृद्धि को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश से स्वास्थ्य विभाग एनसीडी सेल द्वारा एक जागरुकता कार्यक्रम जिला अस्पताल में आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत पहले प्रांगण में मानव श्रृंखला बनाई गई और उसके बाद सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।


 


बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के नोडल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रविंद्र शर्मा ने बताया कि सन 1999 में वर्ड हार्ड फेडरेशन एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संयुक्त रुप से हृदय दिवस का प्रारंभ किया था, तब से अब तक हर वर्ष 29 सितंबर को हृदय दिवस मनाया जा रहा है। इसे मनाए जाने के पीछे सबसे बड़ा कारण हृदय रोगों से बढ़ती मृत्यु दर है। 2016 के एक सर्वे के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष लगभग 545 लाख व्यक्ति किसी न किसी रूप में हृदय संबंधी रोग से पीड़ित हैं। जिसमें से लगभग 17 लाख व्यक्ति प्रतिवर्ष इस बीमारी के चलते काल कवलित हो जाते हैं जबकि विश्व में इससे होने वाली प्रतिवर्ष मौत लगभग 179 लाख है जोकि विश्व में कुल मृत्यु का 31 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि इस का मूल कारण हमारी तेजी से बदलती हुई जीवन शैली है। स्वस्थ भोजन, शरीर को क्रियाशील रखकर नियमित व्यायाम करके, मानसिक तनाव को कम करके, धूम्रपान से बचकर तथा हरी साग, सब्जियों का सेवन करके इस बीमारी को कम किया जा सकता है। 


 


इस दौरान जिला चिकित्सालय के फिजिशियन व कार्यक्रम के नोडल चिकित्सक डॉ. आरएस मधोरिया ने बताया कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने रक्तचाप बढ़ने तथा मानसिक तनाव आदि बढ़ने से हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए आवश्यक है कि हम बाजार की तली हुई चीजें जैसे फास्ट फूड, डिब्बा बंद फूड, पिज्जा, पेस्टी, आदि के सेवन से बचें। इस दौरान डॉक्टर मधोरिया ने उपस्थित व्यक्तियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी तकलीफें सुनकर समाधान हेतु बताया कि अगर किसी को हार्टअटैक आदि की संभावना लगती है तो उसे हिलने डुलने न दें, लंबी सांस लेने को कहें और शीघ्र अस्पताल पहुचाएं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आने वाली शीत ऋतु में रक्तचाप की बीमारी बढ़ने की संभावना अधिक होती है। जिसमें जनमानस को सचेत रहने की जरूरत है। रक्तचाप बढ़ना हार्टअटैक नहीं होता यह हार्टअटैक को आमंत्रित जरूर करता है। 


 


इसके बाद पुनः डॉ शर्मा ने बताया कि उपरोक्त रिस्क फैक्टर को कम करके वह जनमानस को जागरुक करके लगभग 80% सीवीडी से होने वाली बीमारी को रोका जा सकता है जो कि सामान्यता 30 से 50 वर्ष की आयु वर्ग के होते हैं। महिलाओं की तुलना में यह रोग पुरुषों में अधिक होता है। 1990 में सीवीडी से होने वाली मृत्यु दर 15.2 प्रतिशत थी जबकि 2016 तक में यह बढ़कर 28.1 प्रतिशत हो गई है। 


 


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरसी अग्रवाल ने कहा कि इस बीमारी को लापरवाही से न लें और संभावना प्रतीत होते ही रोगी की जुबान के नीचे सारबीट्रेट टैबलेट रखकर तुरंत ही है रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। इस समय में मरीज को तत्काल उपचार की जरूरत होती है जिसके लिए उसे नजदीकी अस्पताल में तुरंत लेकर जाए। 


 


इस मौके पर ईएनटी डॉ हर्षिता अवस्थी, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ अखिलेश शुक्ला, फिजिशियन डॉ शिखर बाजपेई, डॉ राकेश गुप्ता, विजय वर्मा, देवनंदन श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...