पीलीभीत।सपा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव प्रेस बयान में कहा कि आज एक सपा प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी महोदय/पुलिस अधीक्षक महोदय से, उड़ीसा में एनकाउन्टर में मारे गए ट्रक ड्राइवर भगवान दास को न्याय दिलाने के लिए व उसके गरीब असहाय परिवार के लिए सहायता राशि दिलाने हेतु जिलाधिकारी महोदय से वार्ता करते हुऐ मांग की गयी। 

 


पीलीभीत।सपा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव प्रेस बयान में कहा कि आज एक सपा प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी महोदय/पुलिस अधीक्षक महोदय से, उड़ीसा में एनकाउन्टर में मारे गए ट्रक ड्राइवर भगवान दास को न्याय दिलाने के लिए व उसके गरीब असहाय परिवार के लिए सहायता राशि दिलाने हेतु जिलाधिकारी महोदय से वार्ता करते हुऐ मांग की गयी। 


 


          आज 29 सितम्बर 2020को सपा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव के नेतृत्व में एक सपा प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी महोदय से मिला तथा फोन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हाजी रियाज अहमद ने, मृतक के परिवार को आवास व शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रकार की आर्थिक सहायता दिलाने की वार्ता की।कल इसी संदर्भ में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हाजी रियाज अहमद और सपा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और सहयोग किया जाएगा 


             सपा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल को,आश्वासन देते हुए इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी महोदय द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय और आर्थिक सहायता राशि देने का आश्वासन देते हुए तुरंत ही नायब तहसीलदार को पीड़ित परिवार के यहां भेजते हुए तुरंत उचित प्रक्रिया चालू करने का निर्देश दिया।उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव को आश्वासन देते हुए कहा कि परिवार को सरकारी आवास और मृतक भगवान दास के परिवार को शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रकार की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया और मृतक को न्याय दिलाने के लिए शासन स्तर से न्यायिक जांच के लिए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। 


         इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक महोदय से मिला। अधीक्षक महोदय के बाहर होने के कारण अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सपा प्रतिनिधि मंडल को बताया कि मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए, पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखित कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाया जाएगा।


           प्रतिनिधिमंडल में बालक राम सागर, अनिल कश्यप, अय्यूब खां और विवेक यादव आदि थे


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर