*थाना तिलहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी*, *IPL मैच पर पैसा लगाकर सट्टे की खाईबाडी करते हुए 02 अभियुक्तगणो को किया गिरफ्तार,* *मोबाइल फोन , नगदी सहित अन्य सामान बरामद*।
*थाना तिलहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी*,
*IPL मैच पर पैसा लगाकर सट्टे की खाईबाडी करते हुए 02 अभियुक्तगणो को किया गिरफ्तार,*
*मोबाइल फोन , नगदी सहित अन्य सामान बरामद*
श्री एस. आनंद, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमती अपर्णा गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में, श्री परमानन्द पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन में कस्वा तिलहर मे सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा मो0 घैरचौबा मे अभियुक्त वाहिद उर्फ गुडडू पुत्र मौजूद हसन को मोबाइल फोन पर क्रिकेट लाइन गुरु एप्प डाउनलोड़ कर IPL मैच पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए वाहिद के घर से वाहिद व आरिफ को गिरफ्तार किया गया।इस सम्बन्ध में अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना तिलहर पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण का विवरणः*-
1. वाहिद उर्फ गुडडू पुत्र मौजूद हसन निवासी मौ0 घेरचौबा कस्वा व थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर
2. आरिफ पुत्र लडडन निवासी मौ0 कच्चा कटरा कस्बा व थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर
*पंजीकृत अभियोग का विवरण*:-
1 मु0अ0स0 749/20 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधि0 1867
*अभियुक्तगणो से बरामदगी का विवरणः*-
1. एक अदद नोट बुक 2. एक अदद पेन
3. 05 मोबाईल फोन 4. 2,500 रूपये नगद
*अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण* :-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री दीपक शुक्ल 2- उपनिरीक्षक श्री कुलदीप सिंह
3- उ0नि0 श्री विकास कुमार 4- उ0नि0 श्री पवन कुमार पाण्डेय
5- हे0क0 105 अमानत हुसैन 6- आरक्षी 477 रुपेन्द्र सिह
7- आरक्षी 1297 मनीष कुमार 8- आरक्षी 1129 विपिन कुमार
9- आरक्षी 1789 सोनू कुमार 10- आरक्षी 2131 पकज कुमार
11- आरक्षी 2265 मनीष 12- म0का0 2382 निशा सिह
*अभियुक्तगणो का अपराधिक इतिहास*:-
1 मु0अ0स0 158/16 धारा 13 G ACT बनाम वाहिद उर्फ गुड्डू