*अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ का जिला बलरामपुर के दो पत्रकारों को जिंदा जलाने पर की गई सरकार तथा प्रशासन से परिवार को क्षतिपूर्ति तथा सरकारी नौकरी की मांग*

अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ का जिला बलरामपुर के दो पत्रकारों को जिंदा जलाने पर की गई सरकार तथा प्रशासन से क्षतिपूर्ति तथा  परिजन को सरकारी नौकरी की मांग। 



 


 


 दिन प्रतिदिन  पत्रकारों पर जानलेवा हमले बढ़ते ही जा रहे हैं  जिस पर निष्पक्ष पत्रकारिता पर ग्रहण लगना  स्वभाविक होता जा रहा है  अभी  गाजियाबाद  पत्रकार हत्याकांड जनता के जनमानस पर अंकित है कि दो  पत्रकारों को जिंदा जलाने की  घटना सामने आ गई


दो पत्रकारों को जिंदा जलाने की घिनौनी साजिश पर अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार जन के लिए क्षतिपूर्ति और सरकारी नौकरी की मांग की


1. पत्रकारों के परिवार को तुरंत सुरक्षा के साथ क्षतिपूर्ति और सरकारी नौकरी प्रदान की जाए


2. जिला बलरामपुर में दो पत्रकारो को जिंदा जलाने की घिनौनी साजिश के पीछे कौन लोग जिम्मेदार है की जांच सीबीआई से कराई जाये । 


3.सभी दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करते हुए पीड़ित पत्रकार के परिजनों को 50 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति व बच्चों के भरण पोषण हेतु पत्नी  को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। 


 


अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज मल्होत्रा ने बलरामपुर जनपद  के दो पत्रकार साथियो को जिंदा जला दिए जाने के उपरांत सरकार और प्रशासन से मांग की जिसमे एक पत्रकार की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि एक अन्य पत्रकार ने जख्मी हालत में बयान देते हुए अपनी जान दे दी। 


 


अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज मल्होत्रा ने बलरामपुर में घटित पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक की मौत मामले में गहरा शोक जताते हुए कहा पत्रकारों पर जानलेवा हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं निष्पक्ष पत्रकारिता पर यह हमला है समाज के चौथे स्तंभ के साथ अगर ऐसा होता रहा तो आने वाले समय में निष्पक्ष पत्रकारिता धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी


उन्होंने पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक व उनके मित्र पिंटू साहू के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग करते हुए 24 से 48 घंटे के भीतर सभी दोषियों को गिरफ्तार करके तत्काल कठोर कार्यवाही करने की मांग की।


अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने दोनों पत्रकारों की मृत्यु पर गहरे शोक के साथ क्षोभ व्यक्त किया है। साथ ही अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों पत्रकारों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए सरकार तथा प्रशासन से न्याय की मांग की