*किसान विरोधी बिल को वापसी के लिए कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया*
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लालू के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय स्थित अम्बेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौपा इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजन कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों को संबोधित करतर हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश भर में धान खरीद में समस्या व क्रय केंद्रों पर संचालकों द्वारा मनमानी की जा रही है एवं किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है उन्होंने कहा क्रय केंद्र पर टोकन व्यवस्था होने के बावजूद आढ़तियों और बाड़ा वालो का धान पहले खरीदा जा रहा है जो रोका जाए। पहले किसानो का धान खरीद जाये। बाद में किसी और से धान खरीदा जाए कांग्रेस एमएलसी प्रत्याशी मेहंदी हसन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जितेंद्र कस्यप, शहर अध्यक्ष असरार अहमद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुन्ना लाल सागर, जिलाउपाध्यक्ष सुरेश राठौर, जिलामहासचिव धर्मवीर सिंह ने कहा किसानों को 10 से 15 का टोकन दिया जाता है जिस से किसान का धान सूख रहा है युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि किसानों से क्रय केंद्रों पर कटौती की जा रही जो ग़लत है। किसी भी तरह की कटौती समाप्त की जाए। इस अवसर पर किसान कांग्रेस सचिव गौरव सिंह, जाबिर जैदी, नाज़िर, डॉक्टर राजकुमार वर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, ओमवीर शाक्य, अफ़ज़ाल बेग, अरविंद यादव, बाबू चौधरी, यशब, फरहान हुसैन, अरबाज़ रजी, सोएब सराय आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे