*समाजसेवी आनंद टंडन ने जनता की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग तथा नगर पालिका परिषद लखीमपुर खीरी से की मांग*
समाजसेवी आनंद टंडन ने राष्ट्र नमन समाचार पत्र,इंडिया क्राइम 24 news इत्यादि को एक प्रेस वार्ता में परिवहन विभाग तथा नगर पालिका परिषद लखीमपुर को संबोधित करते हुए कहा
आज मैं परिवहन विभाग व नगर पालिका परिषद , लखीमपुर-खीरी का ध्यान शहर में चल रहे "सिटी कैब" ( बैट्री आटो रिक्शा ) की तरफ दिलाना चाहता हूं .. उक्त सिटी कैब में सवारी करने के लिए यात्री इसके दोनों तरफ से चढ़ या उतर सकते हैं , मतलब आप इसमें दाहिने और बांयें दोनों ही तरफ से चढ़ और उतर सकते हैं और ये सुविधा हम सभी लोग तब तक उठाते रहेंगे जब तक कि कोई बड़ा हादसा न हो जाये ।
🙏🙏 इसलिए आप दोनों विभागों से मेरा करबद्ध निवेदन है कि कृपया इस बाबत यथाशीघ्र आदेश पारित कर सिर्फ बांईं तरफ से ही चढ़ने व उतरने की सुविधा दी जाये व दाहिनी तरफ को बंद करवाया जाये जिससे कि भविष्य में कोई दुर्घटना न होने पाये ।
🙏🙏