*कमिश्नर ने तहसील की मंडी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण जानी जमीनी हकीकत*
*एनसीसीएफ के केंद्र प्रभारी पर एफआईआर दर्ज कराने के कमिश्नर ने दिए निर्देश*
*पलिया मंडी स्थित एनसीसीएफ के क्रय केंद्र पर हुई खरीद की जांच करेंगे एडीएम-एसडीएम पलिया*
लखीमपुर खीरी 28 दिसंबर 2020। सोमवार को अपने भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन जिले के नोडल अधिकारीकमिश्नर लखनऊ मंडल लखनऊ रंजन कुमार ने अपने भ्रमण के दूसरे दिन तहसील पलिया के कृषि उत्पादन मंडी समिति पलिया कला में धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद दो किसानों ने नोडल अधिकारी के सम्मुख मंडी में संचालित एनसीसीएफ के केंद्र प्रभारी पर धान में कटौती करने एवं भुगतान में अनावश्यक विलंब की शिकायत की। जिस पर संबंधित केंद्र प्रभारी पर नोडल अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की एवं संबंधित केंद्र प्रभारी हरिओम शुक्ला के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने पलिया समिति में संचालित एनसीसीएफ के इस क्रय केंद्र में हुई खरीद की विस्तृत जांच हेतु मौके पर मौजूद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी पलिया डॉ अमरेश कुमार को निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी पलिया डॉ. अमरेश कुमार जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लालमणि पांडे समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
◆◆◆◆◆◆
*कमिश्नर ने किया गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दिए निर्देश*
लखीमपुर खीरी 28 दिसंबर 2020। सोमवार को अपने भ्रमण के दूसरे दिन जनपद के नोडल अधिकारी/मंडलायुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ रंजन कुमार ने गन्ना समिति व चीनी मिल सम्पूर्णानगर के गन्ना क्रय केन्द्र गदनिया-बी तथा चीनी मिल पलिया के क्रय केंद्र गदनिया-ए का औचक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी को कांटे पर जांच करने पर वजन सही मिला। क्रय केन्द्र पर उपस्थिति कृषकों से घटतौली व अन्य के सम्बन्ध मे नोडल अधिकारी ने फीड बैक लिया। दोनो क्रय केन्द्रों के कृषको द्वारा एसएमएस पर्ची से तौल, सही तौल एवं परिवहन व्यवस्था को सु़दृढं बताया गया। गन्ना विभाग द्वारा क्रय केन्द्रों पर लगाये गये विभिन्न अधिकारियो के मोबाइल नम्बर के पोस्टर, कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत सेनेटाइजर उपलब्धता होने व तौल लिपिक द्वारा पहचान पत्र धारण किये होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। कांटा जांच पुस्तिका में मंडलायुक्त द्वारा इस आशय़ की टिप्पणी अंकित की गई कि सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल, प्रधान प्रबन्धक सम्पूर्णानगर, महाप्रबन्धक पलिया व दोनों समितियों के सचिव एवं परिषदोॆ के एससीडीआई भी उपस्थिति रहें।
◆◆◆◆◆
*कमिश्नर ने गांव आश्रय स्थल ढाका का किया निरीक्षण*
जिले के नोडल अधिकारी कमिश्नर लखनऊ मंडल लखनऊ रंजन कुमार ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन तहसील पलिया क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद पलिया कला द्वारा संचालित गो-आश्रय स्थल ढाका का निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जानी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रय स्थल में गोवंश की संख्या, गोवंश के लिए आहार की व्यवस्था सहित आश्रय स्थल की विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान गोवंश को ठंड से बचाने के लिए किए जाने वाले इंतजामों की भी पड़ताल की।
भ्रमण के समय उपस्थित उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गोशाला प्रबंधन स्वास्थ्य परीक्षण औषधि की व्यवस्था आदि पर सवाल पूछे तथा मौके पर पशुओं का स्वास्थ्य देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। भूसा चारा भंडार का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक पर संतोष जताया। हरा चारा की व्यवस्था देख कर प्रसन्नता व्यक्त की। नगर पालिका परिषद पलिया कला के अधिशासी अधिकारी महेंद्र चौधरी से गौशाला संचालन से संबंधित आय- व्यय का विस्तृत विवरण प्राप्त किया। कुल मिलाकर आयुक्त द्वारा वहां उपस्थित अधिकारियों और श्रमिकों की पीठ थपथपाई।
निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह, उप जिलाधिकारी पलिया अमरेश कुमार समेत तमाम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
◆◆◆◆◆◆
