जिले के 17 केंद्रों पर लगा कोरोना रोधी टीका
खीरी में नहीं मिला 02 दिनों से कोई भी कोविड संक्रमित
*जिलेभर में 2912 स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ टीकाकरण,* *किसी भी टीकाकृत को नही हुआ टीकाकरण का कोई साइड इफेक्ट*
लखीमपुर खीरी 28 जनवरी 2021 गुरुवार को जिलेभर में प्रथम चरण के तृतीय फेस में 17 स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीनेशन पूरे प्रोटोकॉल के साथ संपन्न हुआ। इस फेज में जिले भर में समाचार लिखे जाने तक कुल 2912 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। टीकाकृत किसी भी स्वास्थ्य कर्मियों मे कोई भी प्रतिकूल असर देखने को नहीं मिला। वही खीरी जिले में लगातार दूसरे दिन भी कोई भी कोविड-19 संक्रमित नहीं मिला।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल ने भ्रमणशील रहकर जिले के सीएचसी बेहजम,फूलबेहड़ सहित विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर सूरत ए हाल जाना एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक टीकाकरण केंद्र स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए टीकाकरण कराएं। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण का अपडेट पोर्टल पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकाकरण केन्द्रो पर मास्क, सेनाटाइजर व दो गज की सामाजिक दूरी का पालन करते हेतु टीकाकरण अभियान को सफल बनाए। प्रथम चरण के तीसरे फेस में 4033 लोगों का टीकाकरण किया जाना नियत था जिनमें निजी व सरकारी चिकित्सा केन्द्रों का स्टॉफ, आशा बहू व आंगनवाड़ी कार्यकत्री आदि स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। यह टीकाकरण इन्हीं स्थानों पर 29 जनवरी को भी होना है।प्रत्येक टीकाकरण केंद्र के लिए स्वास्थ्य विभाग से एक-एक नोडल अधिकारी एवं 11 सत्र प्रभारी बनाए गए। जिन्होंने अपनी मौजूदगी में प्रथम चरण के तृतीय फेज को न केवल सकुशल संपन्न कराया बल्कि निर्धारित प्रोटोकॉल का भी अनुपालन कराया। सभी 17 केंद्रों पर 36 सत्रों का आयोजन किया गया। इन 36 टीमों में कुल 360 सदस्य, जिनमें 72 वैक्सीनेटर शामिल है।
गुरुवार को इनको भी लगी वैक्सीन :
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरपी दीक्षित, डॉ. संतोष चक, डॉ. रविंद्र शर्मा, डॉ. अश्विनी, डॉ. बीसी पंत।
*केंद्र वार टीकाकरण का विवरण :*
जिला चिकित्सालय में 122, जिला महिला चिकित्सालय में 135, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम में 150, सीएचसी नकहा में 185, सीएचसी फरधान मे 334, सीएचसी कुंभी में 302, सीएचसी मोहम्मदी में 220, सीएचसी पसगवा में 219, सीएचसी बांकेगंज में 151,सीएचसी पलिया में 160, सीएचसी बिजुआ में196, सीएचसी निघासन में 103, सीएचसी रमिया बेहड़ में 116, सीएचसी धौराहरा में 79, सीएचसी ईसानगर में139, सीएचसी मितौली में 139 व सीएचसी फूलबेहड़ में 162 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। जिले भर में समाचार लिखे जाने तक कुल 2912 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। जिसमें टीकाकृत किसी भी स्वास्थ्य कर्मियों मे कोई भी प्रतिकूल असर देखने को नहीं मिला।