*जनपद शाहजहांपुर मेंछह घंटे जाम की गिरफ्त में रहा नेशनल हाईवे*

 *जनपद शाहजहांपुर मेंछह घंटे जाम की गिरफ्त में रहा नेशनल हाईवे*


जनपद शाहजहांपुर से जितेंद्र कुमार कश्यप की रिपोर्ट



लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। सुचारू यातायात के लिए सुबह पुलिस तैनात की गई लेकिन ओवरब्रिज पर डंपर का डीजल खत्म होने से आवागमन ठप हो गया। छह घंटे तक जाम की स्थिति रही। वाहन चालक ट्रैफिक में फंसकर परेशान हो उठे। उन्होंने यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए। नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है।



 रोजा, शाहजहांपुर लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। सुचारू यातायात के लिए सुबह पुलिस तैनात की गई, लेकिन ओवरब्रिज पर डंपर का डीजल खत्म होने से आवागमन ठप हो गया। छह घंटे तक जाम की स्थिति रही। वाहन चालक ट्रैफिक में फंसकर परेशान हो उठे। उन्होंने यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए। नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है।


 हाईवे पर लगे जाम की खबर को दैनिक जागरण ने 31जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने  सुबह रोजा अड्डा, ओवरब्रिज व निवाजपुर तिराहा के पास पुलिसकर्मी तैनात किए, लेकिन सुबह दस बजे बरतारा से रोजा मंडी जा रहे खाली डंपर के ओवरब्रिज पर पहुंचते ही डीजल खत्म हो गया। जब तक चालक डीजल लेकर आता जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने दो घंटे बाद 12 बजे वन वे ट्रैफिक शुरू कराते हुए दोपहिया व छोटे वाहन निकाले, लेकिन बड़े वाहन फंसे रहे। दरअसल जिस समय जाम लगा उस समय रेलवे साइडिग पर खाद व सीमेंट की अनलोडिग हो रही थी। जमुही गांव के पास धर्म कांटे पर ट्रैक्टर ट्रालियां भी आड़ी तिरछी खड़ी थीं, जिस कारण जाम खुलवाने में ज्यादा परेशानी हुई। हरदोई चौराहे से चकभिटारा तक शाम चार बजे के बाद तक जाम की स्थिति रही। वन वे ट्रैफिक शुरू कराया था, लेकिन उसके बाद भी बड़े वाहन फंसे रहे। पुलिसकर्मियों की जाम वाले प्वाइंट पर ड्यूटी बराबर रहेगी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर