माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा केंद्रों के संबंध में डीआईओएस ने मांगी औचित्य पूर्ण कारणों सहित आपत्तियां
माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा केंद्रों के संबंध में डीआईओएस ने मांगी औचित्य पूर्ण कारणों सहित आपत्तियां
लखीमपुर खीरी 28 जनवरी 2021। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की वेबसाइट से 27 जनवरी 2021 को जनपद के 140 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा तिथि सम्मिलित होंगे। जिनको जिलाधिकारी के आदेश के अनुक्रम में परिषद द्वारा प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची को
राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र एनआईसी की वेबसाइट एवं कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। परिषद से प्राप्त परीक्षा केंद्रों के संबंध में यदि किसी छात्र,अभिभावक, प्रधानाचार्य व प्रबंधक को कोई आपत्ति या शिकायत हो तो इस संबंध में औचित्य पूर्ण कारणों सहित प्रत्यावेदन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ईमेल rmsa.lakhimpu@ gmail.com अथवा कार्यालय दिवस में 30 जनवरी 2021 तक प्राप्त कराए जा सकते हैं। उक्त तिथि के बाद कोई भी प्रत्यावेदन ग्राहय ना होगा।