सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा

ई रिक्शा चालक और टू व्हीलर वाहन वाले धज्जियां उड़ाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा ट्रैफिक इंस्पेक्टर चौक जमानत अब्बास द्वारा लगाया गया वाहन चेकिंग अभियान चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट फराटा भरने वालों पर की कार्यवाही बिना नंबर प्लेट की कई गाड़ियों को किया गया सीज जॉइंट सीपी (एल ओ) बब्लू कुमार,एसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

अब 250 रुपये में मिलेगी वैक्सीन की प्राइवेट डोज, पहली मार्च से 20 हजार निजी केंद्रों पर लगेगा टीका

 अब 250 रुपये में मिलेगी वैक्सीन की प्राइवेट डोज, पहली मार्च से 20 हजार निजी केंद्रों पर लगेगा टीका

पहली मार्च से निजी केंद्रों पर टीकाकरण की इजाजत के बाद सरकार इसकी कीमत तय करने की ओर भी कदम बढ़ा रही है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि निजी अस्पताल कोरोना के टीके की एक डोज के लिए अधिकतम 250 रुपये ले सकेंगे। पहली मार्च से 60 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गो के लिए और 45 से 59 साल के ऐसे लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया जाएगा, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। सरकारी अस्पतालों में टीका मुफ्त लगाया जाएगा, जबकि निजी केंद्रों पर कीमत देकर टीका लगवाया जा सकेगा।


सूत्रों ने बताया कि टीकाकरण के लिए 250 रुपये की अधिकतम सीमा तय की जाएगी। इसमें 150 रुपया टीके की कीमत है और 100 रुपये सर्विस चार्ज के तौर पर वसूलने की अनुमति होगी। राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि कोविन या आरोग्य सेतु के जरिये रजिस्ट्रेशन कराते हुए पात्र लोग टीका लगवा सकेंगे। इन डिजिटल प्लेटफार्म पर उन्हें नजदीकी सरकारी एवं निजी टीकाकरण केंद्रों एवं वहां उपलब्ध तारीख व समय की जानकारी मिल जाएगी। लोग अपनी इच्छा से केंद्र चुन सकेंगे। इनके साथ-साथ टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा भी दी जाएगी


देशव्यापी टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया है। अब जबकि इस प्राथमिकता समूह में करीब आधे लोगों का टीकाकरण हो चुका है, तब सरकार अन्य प्राथमिकता समूहों के टीकाकरण की ओर कदम बढ़ा रही है। टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए पहली मार्च से शुरू हो रहे टीकाकरण के अगले चरण में निजी स्वास्थ्य केंद्रों को भी शामिल करने का फैसला किया गया है, जहां कीमत चुकाकर टीका लगवाया जा सकेगा।


राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि निजी केंद्रों पर टीकाकरण अभियान के लिए पर्याप्त जगह हो। साथ ही मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन किया जाए। टीका लगवाने के लिए आधार एवं विभिन्न चिह्नित पहचान पत्रों में से कोई पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। 45 से 59 साल की उम्र के लोगों को अपनी बीमारी से जुड़ा सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने  वाली महिला भी गिरफ्तार। नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां। बीते दिन पोस्टमॉर्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लाशों के बीच एक महिला के साथ एक सफाई कर्मचारी शारीरिक संबंध बनाते दिखाई दे रहा हैं।  इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  इस मामले में लिप्त महिला को भी अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जो इस वीडियो में गंदे काम में शामिल थी। आपको बताते चलें कि नोएडा पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है वह नेपाल की रहने वाली है। ग़रीबी के कारण महिला अपनी गुजर-बसर नहीं कर पाती है जिसके कारण घर चलाने के लिए जिस्मफरोशी का धंधा करती है। घटना के दिन भी महिला ने पोस्टमार्टम हाउस के सफाईकर्मियों के साथ सौदा तय किया था और उसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थी। जहां सफाईकर्मी और उसके दोस्त ने मिलकर शारीरिक संबंध बनाए थे। नोएडा के सेक्टर- 39 के थाना क...

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

 जिला अधिवक्ता संघ  लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित-  अध्यक्ष-0            विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष-           सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष-              उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण-       .        प्रमोद पटेल महामंत्री--               मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री--                    1.गौरव वाजपेयी                    2.सुखवीर सिंह                    3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल--                           1.विकास निषाद                           2.प्रदीप यादव                 ...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर इन्टरनेट पर चल रहे न्यूज पोर्टल समाचार चैनल किसी भी तरह के पत्रकार की नियुक्ति नहीं कर सकता है और न ही प्रेस आईडी जारी कर सकता है  नई दिल्ली। भारत में सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फर्जी पत्रकारों एवं फर्जी चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयार शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में मंत्रालय बहुत सख्त कार्यवाही की योजना बना रहा है। जिसमें जो लोग बगैर आर.एन.आई के अखबार या चैनल चला रहे हैं उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश भर में जितने भी लोग प्रेस आईडीकार्ड लेकर घुम रहे हैं या फजी चैनल चला रहे हैं ऐसे लोगों की तत्काल जांच शुरू होगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे प्रसारण मंत्री ने कहा कि कुछ दोषी लोगों के कारण अच्छे, सच्चे एवं ईमानदार पत्रकारों के छवि धूमिल हो रही है और उनके कार्य करने में ब...