सर्दियों का मौसम समाप्त होने के बाद सस्ता हो जायेगा पेट्रोल-डीजल!!

 सर्दियों का मौसम समाप्त होने के बाद सस्ता हो जायेगा पेट्रोल-डीजल!! 


पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के सवाल पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि सर्दियों का मौसम के जाते होते ही पेट्रोल-डीजल कीमतों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम की कीमत में वृद्धि का असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। सर्दियों के जाते ही कीमतों में गिरावट आ जाएगी। प्रधान ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला है और मांग में वृद्धि की वजह से कीमतें बढ़ती जा रही हैं। सर्दियों में ऐसा हो जाता है। 

ANI के साथ एक विशेष इंटरव्यू में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सर्दियों का मौसम जाते ही कीमतें नीचे आ जाएंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम शामिल हैं, ये राज्य देश के तेल और गैस क्षेत्र के लिए जरूरी हैं।

देश में पहले तेल के जमाव की खोज असम के डिगबोई और दुलियाजान क्षेत्रों के पास की गई थी और देश के लगभग 18 फीसद तेल संसाधन पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) असम, अरुणाचल, नागालैंड, मिज़ोरम, त्रिपुरा में स्थित हैं। यहां के अधिकांश क्षेत्र तेल और गैस क्षेत्रों से भरे हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद हमने कच्चे पाइपलाइन, गैस पाइपलाइन की बुनियादी संरचना बनाने, खोज, शोधन और गैस उत्पादन क्षमता बढ़ाने का फैसला किया था।  गौरतलब है कि  देश में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इस मामले पर विपक्षी दलों द्वारा लगातार सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्षी दलों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में निर्वाचित- अध्यक्ष- विनय कुमार सिंह उपाध्यक्ष- सरोज कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष- उत्तम कुमार राज कोषाध्यक्षण- . प्रमोद पटेल महामंत्री-- मनोज जायसवाल सयुंक्त मंत्री-- 1.गौरव वाजपेयी 2.सुखवीर सिंह 3.अजय शुक्ला गवर्नेस कौंसिल-- 1.विकास निषाद 2.प्रदीप यादव 3.योगेंद्र शुक्ला

पोस्टमार्टम हाउस में सफाई कर्मचारी और महिला के वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस ने की कार्यवाही संबंध बनाने वाली महिला भी गिरफ्तार।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ जारी किए आदेश, अब देश भर में होगी एफआईआर