*जनपद शाहजहांपुर में छात्रा को निर्वस्त्र कर जलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित तीन को पकड़ा*

*जनपद शाहजहांपुर में छात्रा को निर्वस्त्र कर जलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित तीन को पकड़ा*

 


जनपद शाहजहांपुर से जितेंद्र कुमार कश्यप की रिपोर्ट


 शाहजहांपुर के एक बाग में छात्रा को निर्वस्त्र कर जलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित मनीष सहित तीन आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में पुलिस ने मनीष की भाभी पिंकी को भी हिरासत में लिया है।

 शाहजहांपुर के एक बाग में छात्रा को निर्वस्त्र कर जलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित मनीष सहित तीन आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में पुलिस ने मनीष की भाभी पिंकी को भी हिरासत में लिया है। जिसके बाद अब मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि सोमवार को छात्रा जली हुई निर्वस्त्र हालत में रिंगरोड पर मिली थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है। जहां छात्रा ने होश में आने के बाद अपने साथ घटी घटना के बारे में पुलिस को बताया था। अब पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। 


कांट क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा को 22 फरवरी को तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ से रिंग रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया गया। इस मामले में छात्रा चौबीस घंटे पुलिस को कुछ भी बताने से बच रही थी। लेकिन मंगलवार शाम को उसने अपनी सहेली पिंकी के देवर मनीष व उसे दो अन्य दोस्तों पर निर्वस्त्र कर आग लगाने के बारे में पुलिस को बताया था। इसके बाद एसपी एस अानंद ने एसओजी समेत आठ टीमों को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगाया था।



बुधवार सुबह मनीष समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पिंकी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार दोपहर बाद पुलिस इस घटनाक्रम का राजफाश कर सकती है। वहीं सीओ पुवायां नवनीत कुमार नायक तीसरे दिन भी छात्रा से लखनऊ में पूछताछ करने का प्रयास कर रहे है। दरअसल छात्रा ने अभी तक दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसके बारे में पुलिस को ठीक से जवाब नहीं दिया है।


कुछ साक्ष्य पुलिस को मिले है। जिनके आधार पर काम किया जा रहा है। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि कड़ी से कड़ी का मिलान हो सके। हालांकि जब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो जाता है तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। संजीव कुमार वाजपेयी, एएसपी ग्रामीण